फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane man killed wife with hammer and then committed suicide due to domestic quarrels

घरेलू झगड़ों से परेशान व्यक्ति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, फिर दे दी अपनी जान

Thu, 18 Feb 2021 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thane man killed wife with hammer and then committed suicide due to domestic quarrels
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

महाराष्ट्र के ठाणे में घरेलू झगड़ों से परेशान व्यक्ति ने ऐसा कदम उठा लिया जिसने सभी को सकते में डाल दिया है। दरअसल, ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और परिजनों के साथ आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर अपनी पत्नी की हथौड़े से मार-मार कर हत्या कर दी और फिर खुद अपनी जान भी दे दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आकाश समुखराव (29) ने अपनी 12 वर्षीया पत्नी अश्विनी की बुधवार को हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली थी। दोनों की हाल ही में शादी हुई थी और दोनों आकाश के माता-पिता के साथ इंदिरा मगर इलाके में एक कमरे के मकान में रहते थे। लॉकडाउन के दौरान अश्विनी और उसकी सास के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। 
विज्ञापन


अश्विनी चाहती थी कि आकाश अपने माता-पिता से अलग रहने लगे। हालांकि, आकाश आर्थिक रूप से इतना मबूत नहीं था कि अलग रहने का खर्च संभाल सके। इसलिए परिवार में आए दिन झगड़ा होने लगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी को एक बार फिर उनके परिवार में अलग होने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी अलग होने की बात कह रही थी। बार-बार यह बात सुन-सुन कर परेशान हो चुके आकाश से उस दिन रहा नहीं गया और उसने गुस्से में आकर एक हथौड़ा उठाया और अश्विनी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। अश्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आकाश दूसरे कमरे में गया और पंखे से लटककर अपनी जान भी दे दी।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने आकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन हमारी जांच पूरी होने के बाद यह मामला बंद हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हम परिवार के लोगों और मित्रों के बयान दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed