फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane man held for providing sensitive information to Pakistani intelligence agent

Maharashtra: एटीएस ने ठाणे से एक शख्स को दबोचा, पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप

Thu, 29 May 2025 06:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 06:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक युवक को पाकिस्तानी एजेंट से गुप्त जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आतंकवाद निरोधक दस्ते के एक अधिकारी ने मामले में बताया कि युवक से एक एजेंट महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती की फिर उससे अहम जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
Thane man held for providing sensitive information to Pakistani intelligence agent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में ठाणे के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो एक रक्षा प्रौद्योगिकी फर्म में जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। जानकारी के मुताबिक, एजेंट ने उसे सोशल मीडिया पर हनीट्रैप में फंसाया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी की पहचान रवींद्र मुरलीधर वर्मा के तौर पर हुई है। वह पड़ोसी ठाणे शहर के कलवा का रहने वाला है। उन्होंने बताया, 'रवींद्र वर्मा रक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक फर्म में जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। कंपनी के कर्मचारी के तौर पर उसे दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में प्रवेश की अनुमति थी और वह नौसेना के जहाजों पर काम करता था।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Saudi Arabia: 'पाकिस्तान को एफएटीएफ ग्रे लिस्ट में वापस लाया जाना चाहिए', असदुद्दीन ओवैसी ने फिर उठाई मांग
विज्ञापन

 
नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच भेजी गुप्त जानकारी
इस मामले के जांच के दौरान पता चला है कि यह युवक नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तान को एक महत्वपूर्ण संस्थान से जुड़ी गुप्त जानकारियां भेजता रहा। वहीं जब आतंकवाद निरोधक दस्ते को जब इसकी खबर मिली तो ठाणे यूनिट ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया। उसके साथ दो और लोगों को भी पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सभी एंगल से जांच रही एटीएस
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 (जासूसी) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले की गहराई से जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Congress: कांग्रेस बोली, 'मांग' के सिंदूर को ढाल बनाना चाहती है मोदी सरकार, घर-घर सिंदूर वितरण पर उठाया सवाल

फिलहाल एटीएस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने और क्या-क्या जानकारी लीक की, और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed