फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension Ongoing In Shillong, internet services suspended After Saturday Night Clashes

शिलांग हिंसा : तीसरे दिन भी तनाव कायम, इंटरनेट सेवाएं बंद

Sun, 03 Jun 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Updated Sun, 03 Jun 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Tension Ongoing In Shillong, internet services suspended After Saturday Night Clashes
shillong clashes

मेघालय की राजधानी शिलांग में बृहस्पतिवार को एक बस खलासी के साथ स्थानीय लोगों की मारपीट के चलके भड़की हिंसा ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। हिंसा के तीन दिन बीत जाने के बाद भी तनाव कायम है। इससे पहले, शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में हिंसक झड़पें हुईं। 

विज्ञापन


शहर के पुलिस अधीक्षक स्टीव रिंजाह समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए। हालात को ध्यान में रखते हुए सेना को सतर्क कर दिया गया है। तनाव को ध्यान में रखते हुए शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने पर्यटकों के कई वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ दुकानें भी जला दीं। इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच, खासी छात्र संघ समेत विभिन्न संगठनों ने थेम मोटर इलाके से जहां हिंसा भड़की थी वहां से अवैध रूप से बसने वाले लोगों को हटाने की मांग की है। उन्होंने हिंसा के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की भी मांग की है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक में परिस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बहाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैली कि जिस बस खलासी के साथ मारपीट हुई थी उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। उसके बाद शुक्रवार शाम विभिन्न इलाकों में हिंसा भड़क उठी। 


शनिवार को उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए कई इलाकों में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। उसके बाद प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी। इस दौरान ईस्ट खासी हिल्स के उपायुक्त पीएस खार ने बताया कि सेना को सतर्क कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर संवेदनशील इलाकों में उसे फ्लैग मार्च करने को भी कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed