फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temperature will rise in few days

उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगा पारा और झुलसाएगी गर्मी

Wed, 29 Mar 2017 06:53 AM IST
amarujala.com-presented by-संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-presented by-संदीप भ्ाट्ट Updated Wed, 29 Mar 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
Temperature will rise in few days

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी ने मंगलवार को खूब दम निकाला। अधिकतम तापमान ही नहीं न्यूनतम तापमान भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में सामान्य से 3-7 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।  मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिन तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ने के साथ 39 डिग्री पहुंचने की भविष्यवाणी की है। जो अगले चार दिन इसी तरह बना रहेगा। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोई बड़ा पश्चिमी विक्षोभ आए बिना तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी। राजस्थान व मध्य प्रदेश में चल रही लू के कारण दिल्ली-एनसीआर में भी उसी तह के हालात बन रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को दिन का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन है।
विज्ञापन


पालम और आयानगर केंद्र पर तापमान इससे भी ऊपर 39 डिग्री तक पहुंच गया। मार्च में पिछले 10 साल का दूसरा सबसे गर्म दिन है। इससे पहले मार्च महीने में न्यूनतम तापमान 2010 में 38 डिग्री से ऊपर 39.2 डिग्री तक पहुंचा था। इस साल 23 मार्च को पिछले दस साल में मार्च के सबसे गर्म दिन का रिकार्ड 37.4 डिग्री के साथ बना था। जो अब 28 मार्च के नाम 38 डिग्री के साथ दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा ऊपर रहा तो दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।



हिमाचल में गर्मी का सात साल का रिकॉर्ड टूटा
शिमला (ब्यूरो)। हिमाचल में मार्च में ही गर्म मौसम ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को ऊना में सात साल और शिमला में छह साल बाद मार्च में सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड हुआ है। ऊना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और राजधानी शिमला में 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना में इससे पहले 31 मार्च 2010 को अधिकतम तापमान 39.4 और शिमला में 15 मार्च 2011 को 25.1 डिग्री दर्ज किया गया था। राजधानी में मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान वर्ष 2004 में रिकॉर्ड किया गया था। 27 मार्च 2004 को शिमला का पारा 27.2 डिग्री पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed