फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telugu Sanskrit scholar Kandlakunta Alaha Singaracharyu passed away PM Modi mournet latest big news in hindi

Big News: तेलुगु-संस्कृत के विद्वान कांडलाकुंटा अलाहा सिंगाराचार्युलु का निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जाताया शोक

Tue, 15 Aug 2023 08:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2023 08:11 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कांडलाकुंटा अलाहा सिंगाराचार्युलु गरु के निधन से दुख हुआ। उनके ज्ञान की हर तरफ काफी सराहना की गई। उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदानएं हैं। ओम शांति।

विज्ञापन
Telugu Sanskrit scholar Kandlakunta Alaha Singaracharyu passed away PM Modi mournet latest big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलुगु और संस्कृत भाषा के विद्वान कांडलाकुंटा अलाहा सिंगाराचार्युलु का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांडलाकुंटा अलाहा सिंगाराचार्युलु गरु के निधन से दुख हुआ। संस्कृत के साथ-साथ तेलुगु के प्रति उनका जुनून उनके कामों में दिखता था। उनके ज्ञान की हर तरफ काफी सराहना की गई। उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदानएं हैं। ओम शांति।

विज्ञापन

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत पर हंगामा, पश्चिम बंगाल सरकार को मानवाधिकार का नोटिस
जादवपुर विश्वविद्यालय में रैंगिग के कारण छात्र की हुई के कारण बवाल मचा हुआ है। सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस भेजा है। आयोग ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में सामने आया कि विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष रैंगिग का शिकार था। 10 अगस्त को बालकनी से गिरने की उसकी मौत हो गई है। मामले में हमने स्वत संज्ञान लिया है। मृतक के साथी छात्रों ने मामला डीन तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य है कि उनका प्रयास व्यर्थ रहा। आयोग ने इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही कहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट सही है तो मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को नोटिस भेजा गया है, जिसका जवाब चार सप्ताह के भीतर देना होगा।

विज्ञापन
देश को फिर महान बनाने की इच्छाशक्ति हैं लहराते तिरंगे
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को अपने आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी साझा की। उन्होंने ट्वीट किया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले आकाश में लहराते करोड़ों तिरंगे भारत को फिर से महान बनाने की देश की संयुक्त इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान देशभर में चल रहा है। देशवासी भी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करें। उन्होंने सभी से दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। गृह मंत्री ने ट्वीट किया कि 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन इतिहास में एक काला अध्याय है। इससे उत्पन्न हुई नफरत ने लाखों लोगों की जान ली और करोड़ों लोगों को विस्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 से जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की चौथी बैठक गांधीनगर में
भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्य समूह की चौथी बैठक 17 से 19 अगस्त के बीच गांधीनगर में होगी। इसमें 19 देशों, नौ आमंत्रित देशों के मंत्री, संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि समेत 23 बहुपक्षीय एजेंसियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। गुजरात सरकार की जी-20 नोडल अधिकारी मोना खंडहार ने सोमवार को कहा, कार्यक्रम में जी-20 समूह देशों के स्वास्थ्य और वित्त मंत्रियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसे 18 को पीएम नरेंद्र मोदी टेली-कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। जी-20 देशों के कई वित्त मंत्री भी वर्चुअली बैठक में शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 19 अगस्त को स्वास्थ्य और वित्त मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे।   
 
मणिपुर से नगालैंड हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू करने की अनुमति
केंद्र ने मणिपुर सरकार को दो स्थानों से पड़ोसी नगालैंड और मिजोरम के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं संचालित करने की अनुमति दी है। गृह मंत्रालय की ओर से चुराचांदपुर-आइजोल और कांगपोकपी/सेनापति-दीमापुर मार्गों के लिए यह अनुमति दी गई। आइजोल मिजोरम की राजधानी है, जबकि दीमापुर नगालैंड का वाणिज्यिक केंद्र है। 

भाजपा जितना दबाव बनाएगी कांग्रेसी उतने मजबूत होंगे: रॉबर्ट
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायतों पर व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को कहा कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी निडर हैं। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारें गिराकर भाजपा की बनाई सरकारें लंबे समय तक नहीं टिकेंगी। वाड्रा ने आगे कहा कि भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर जितना दबाव बनाएगी, वे उतनी ही मजबूती से उभरेंगे। मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। यह धारणा बनाने का उनका तरीका है। 

महिलाओं को बराबरी मिलने से ही सफल होगा भारत: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारत वास्तव में तभी सफल होगा, जब महिलाओं को समाज में समान स्थान मिलेगा। राहुल ने यह भी कहा कि महिलाओं को राजनीति में अपना उचित स्थान लेना चाहिए। साथ ही भारत की नियति को आकार देना चाहिए। इस दौरान राहुल ने इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा फेलोशिप में आवेदन करने के लिए एक लिंक भी साझा किया। दरअसल, इंदिरा फेलोशिप भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा शाखा है। 

सेंथिल के भाई की आर्थिक अपराध में अहम भूमिका : ईडी
तमिलनाडु में गिरफ्तार किए गए मंत्री वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने सोमवार को कहा कि उनके आर्थिक अपराधों में उनके भाई और परिवार के दो अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही है। ईडी का कहना है कि उन्होंने एक के बाद एक कई समन पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, अखबारों और सोशल मीडिया पर प्रसारित इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया कि मंत्री के भाई आरवी अशोक कुमार को कोच्चि (केरल) से गिरफ्तार कर लिया गया है।

असम में अब तक 14 की मौत, 350 गांव प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच, दो और लोगों की जान चली गई और 65,000 से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। असम के आठ जिलों धेमाजी, शिवसागर, चिरांग, दरांग, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कोकराझार और सोनितपुर के कुल 350 गांव अभी भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। असम के सोनितपुर जिले में दो और लोगों के डूबने से मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। हालांकि, कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है क्योंकि प्रमुख नदियों में पानी घटने लगा है। हालांकि ब्रह्मपुत्र, बेकी और दिसांग नदियाँ असम के बारपेटा, शिवसागर, तेजपुर और जोरहाट जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर मारी गोली
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके से एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात मणिपुर के थौबल जिले के लिलोंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लिलोंग हाओरेबी तुरेन अहानबी में मोहम्मद अब्दुल लतीफ के दाहिने पैर में बदमाशों ने गोली मारी। बताया गया है कि उसे बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा गांव से अपहरण कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर जिले के एसपी के नेतृत्व में थौबल पुलिस स्टेशन से पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

राजस्थान के पूर्व संयुक्त निदेशक गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (डीओआईटीएंडसी) के पूर्व संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव को आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यादव को नौ अगस्त को राजस्थान के जयपुर और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में उनके ठिकानों पर छापे के बाद गिरफ्तार किया गया। एजेंसी के मुताबिक, यादव को जयपुर में विशेष धन शोधन निवारण (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से 14 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। यादव के परिसरों पर छापों के दौरान संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए। यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उनके डीओआईटीएंडसी के संयुक्त निदेशक रहने के दौरान राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा है। बता दें कि डीओआईटीएंडसी की यूआईडी शाखा में एक अलमारी से 2.31 करोड़ की नकदी बरामद की गई थी।  


केरल में दो ट्रेनों पर पथराव चार को हिरासत में लिया
उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में रविवार शाम 20 मिनट के अंतराल में मंगलूरू-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस और नेत्रावती एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की दो घटनाएं सामने आईं। इस सबंध में रेलवे पुलिस ने रविवार रात इलाके में छापामारी कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच चल रही है। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पथराव उस समय किया गया जब ट्रेनें रविवार शाम कन्नूर दक्षिण और वालापट्टनम के बीच एक क्षेत्र में मौजूद थीं। घटनाओं में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। हालांकि, दोनों ट्रेनों के एसी कोचों की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed