Telangana: छह साल की पोती से कार चलवाना सब-इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया सस्पेंड
हैदराबाद में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर अपनी साढ़े छह साल की पोती से सार्वजनिक सड़क पर कार चलवाने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद नरसिंगी पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्हें निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

विस्तार
नरसिंगी पुलिस ने हैदराबाद में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनको निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी साढ़े छह साल की पोती को सार्वजनिक सड़क पर अपनी कार चलाने दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को नरसिंगी पुलिस स्टेशन के इलाके में गंधमगुडा-बैरागीगुडा रोड पर हुई। पुजारी तिरुपति नाम के अधिकारी, जो अभी हैदराबाद शहर में तैनात हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने बच्चे को अपनी कार चलाने दी। गाड़ी चलाते हुए बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसकी वजह से कड़ी आलोचना हुई और पुलिस को कानूनी कार्रवाई शुरू करनी पड़ी।
कई धारा से मामला दर्ज
जांच के आधार पर, नरसिंगी पुलिस ने पुजारी तिरुपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 180 के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर एक नाबालिग को मोटर वाहन चलाने देने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।