{"_id":"6aab1884a719e2d0420209c4","slug":"pakistan-military-preparations-sir-creek-sindh-border-drones-hovercraft-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर क्रीक और सिंध सीम पर पाकिस्तान की नई चाल: ड्रोन-होवरक्राफ्ट से बढ़ाई तैयारी; भारत के लिए क्यों बढ़ी चुनौती?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सर क्रीक और सिंध सीम पर पाकिस्तान की नई चाल: ड्रोन-होवरक्राफ्ट से बढ़ाई तैयारी; भारत के लिए क्यों बढ़ी चुनौती?
Thu, 17 Sep 2026 04:00 AM IST
राकेश कुमार
आशुतोष भाटिया, नई दिल्ली।
आशुतोष भाटिया, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:00 AM IST
सार
पाकिस्तान ने गुजरात से सटे सर क्रीक और सिंध के तटीय इलाकों में सैन्य तैयारियां बढ़ाई हैं। यहां ड्रोन, होवरक्राफ्ट और समुद्री अभियानों से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत किया जा रहा है। पाकिस्तानी नौसेना के युद्धाभ्यास में तीनों सेनाओं की भागीदारी बताई गई है। इसके जवाब में भारत ने भी क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास और ड्रोन-विरोधी प्रणालियों का परीक्षण किया है। वहीं पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंदी 24 अक्तूबर तक बढ़ाई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की साजिश
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पाकिस्तान गुजरात से सटे सर क्रीक और सिंध के तटीय इलाकों में अपनी सैन्य तैयारियों को चुपचाप धार दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में इस इलाके में पाकिस्तान ने अपनी एम्फीबियस (जल और थल) युद्धक क्षमताओं को तेजी से मजबूत किया है। दलदली पानी में चलने वाले विशेष होवरक्राफ्ट की तैनाती, नए ड्रोन प्रोजेक्ट और तीनों सेनाओं के बड़े युद्धाभ्यास यह बताते हैं कि पाकिस्तान इस जलीय और दुर्गम इलाके को भारत के खिलाफ एक नए मोर्चे के रूप में विकसित करने की जुगत में है।
पाकिस्तान ने सर क्रीक के आसपास के बैकवाटर में कई तटीय सुरक्षा अभ्यास चलाए हैं। पिछले साल अगस्त में तुर्की की स्पेशल फोर्सेज और फरवरी में सऊदी अरब की नौसेना के साथ कराची/सिंध तट पर क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट अभियानों का अभ्यास किया गया। पिछले साल जून व अगस्त में पोर्ट कासिम और कराची बंदरगाहों पर गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए पोर्ट सिक्योरिटी और हार्बर डिफेंस अभ्यास भी आयोजित किए।
पाकिस्तान की हालिया तैयारियां
पाकिस्तान की मंशा
सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की इस बहुआयामी तैयारी के पीछे कई सामरिक कारण हैं। पारंपरिक रूप से भारत-पाकिस्तान संघर्ष का केंद्र कश्मीर और पंजाब सीमा रही है। पाकिस्तान गुजरात के कच्छ और सर क्रीक मोर्चे को एक वैकल्पिक या आक्रामक मोर्चे के रूप में विकसित कर रहा है, ताकि भारतीय सेना को कई दिशाओं में उलझाया जा सके। सर क्रीक का इलाका बेहद जटिल, दलदली और जलीय है। जहां भारी टैंक या सेना के पारंपरिक वाहन काम नहीं करते। पाकिस्तान इन भौगोलिक बाधाओं का लाभ उठाकर तेजी से घुसपैठ या हमले की क्षमता परख रहा है। गुजरात सीमा पर हमले के पीछे मनोवैज्ञानिक पहलू भी जुड़े हैं। पाकिस्तान का आकलन है कि इस क्षेत्र में किसी तरह की सफलता भारत के राष्ट्रीय मनोबल को कमजोर कर सकती है।
भारत की जवाबी तैयारी
पिछले साल मई में भारत-पाक सैन्य टकराव के दौरान गुजरात मोर्चे पर पाकिस्तानी ड्रोनों की गतिविधियों को भारत ने नाकाम किया था। इसके बाद जून में सेना, भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने इस क्षेत्र में एक बड़ा संयुक्त अभ्यास किया, जिसमें दलदली क्षेत्र में स्पीड बोट्स, ड्रोन-विरोधी प्रणालियों और अंडरवाटर ऑपरेशन्स का परीक्षण किया गया।
पाक का हवाई मार्ग भारत के लिए 24 अक्तूबर तक बंद
पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर लगी रोक को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया। पाकिस्तान के विमानपत्तन प्राधिकरण (पीएए) के मुताबिक, अब यह पाबंदी 24 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। यह रोक बुधवार सुबह 10:45 बजे से लागू हुई और 24 अक्तूबर 2026 सुबह 04:59 बजे तक जारी रहेगी। रोक की पिछली समय-सीमा 24 सितंबर को खत्म हो रही है।

- पाकिस्तान नौसेना ने इसी महीने उत्तरी अरब सागर में सी-स्पार्क युद्धाभ्यास की शुरुआत की है। इस अभ्यास में युद्धपोत, पनडुब्बियां, विमान और मानव रहित (ड्रोन) प्रणालियां शामिल हैं।
- अभ्यास का मुख्य फोकस पारंपरिक नौसैनिक युद्ध के साथ-साथ हवाई, जमीनी और साइबर समेत मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स की क्षमता मजबूत करना है, जिसमें पाकिस्तानी सेना और वायुसेना भी भाग ले रही हैं।
- पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद अक्तूबर में पाकिस्तान नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ क्रीक के दौरे पर गए। इस दौरान तीन नए 2400 टीडी होवरक्राफ्ट मरीन बेड़े में शामिल किए गए।
- इस साल जुलाई में पाकिस्तानी नौसेना ने अबाबील नाम से एक एम्फीबियस और ड्रोन एकीकरण प्रशिक्षण चलाया। इसमें मरीन कमांडोज, यूएवी और समुद्र से तट पर उतरने वाले अभ्यासों को आपस में जोड़ा गया।