Hyderabad Rain News: तेलंगाना में आसमानी आफत से सड़कें हुईं तालाब, अब तक 15 की मौत, परीक्षाएं स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rain in Hyderabad: भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तेलंगाना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के निचले इलाकों में जलजमाव हुआ है और सड़कें धंस गई हैं। उस्मानिया विश्वविद्यालय ने बारिश के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के तटीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है। वहीं, कई जगह बारिश के चलते दुर्घटनाएं भी हुई हैं। भारी बारिश के चलते अब तक एक दो महीने के बच्चे समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 15 में से तीन की मौतें दीवार गिरने से हुई है। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स:-
मयूरी नगर में हुआ जलभराव
हैदराबाद के मयूरी नगर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद गंभीर जलभराव हो गया है। निवासियों का कहना है कि इस स्थिति के कारण उन्हें नुकसान हुआ है। निवासियों की तरफ से बचाव और राहत कार्यों के संचालन की मांग की गई है।
Hyderabad: Severe waterlogging, areas nearly submerged in Mayuri Nagar area, following incessant downpour.
— ANI (@ANI) October 14, 2020
Residents say they have incurred losses due to the situation, demand for rescue and relief operations to be conducted. #Telangana pic.twitter.com/bGccaGknQS
तेलंगाना सरकार ने की छुट्टी की घोषणा
तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा के साथ आज और कल के लिए छुट्टी की घोषणा की। लोगों से बिना किसी कारण के घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।
Telangana govt declares holiday for today and tomorrow for all private institutions/ offices /non-essential services with work-from-home advisory. People advised to stay indoors unless there is an emergency (Earlier photo from Tolichowki area of Hyderabad ) pic.twitter.com/LxTVHVXXU5
— ANI (@ANI) October 14, 2020
नेहरू जूलॉजिकल पार्क में जलजमाव
हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में भारी बारिश से जलजमाव हो गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पार्क में चारों तरफ पानी भर गया है।
Telangana: Nehru Zoological Park in Hyderabad sees waterlogging due to heavy rainfall pic.twitter.com/RQrsFLnGc2
— ANI (@ANI) October 14, 2020
हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
साइबराबाद महानगर के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि इस क्षेत्र में भारी बारिश होने वाली है। किसी भी आपात स्थिति के लिए हमारे कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन- 9490617444 पर संपर्क करें। हमारी टीम स्थिति से निपटने के लिए सुसज्जित हैं।
I request people to not step outside as rainfall is likely to continue in region. Contact our control room helpline- 9490617444 in case of any emergency. Our teams are equipped to tackle the situation: VC Sajjanar, Commissioner of Police, Cyberabad Metropolitan Police #Telangana pic.twitter.com/86SReVsXSF
— ANI (@ANI) October 14, 2020
हैदराबाद में कई जगह जलजमाव
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
#WATCH Telangana: Heavy rainfall in Hyderabad triggers waterlogging and flooding in different parts of the city. pic.twitter.com/Mf81A6UAum
— ANI (@ANI) October 14, 2020
उस्मानिया विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित
उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि 14 और 15 अक्तूबर को निर्धारित उस्मानिया विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में होने वाली सभी परीक्षाएं मूसलाधार बारिश के कारण स्थगित कर दी जाती हैं। 16 अक्तूबर से परीक्षाएं समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी। स्थगित परीक्षाओं की अनुसूची शीघ्र ही सूचित की जाएगी।
All exams under jurisdiction of Osmania University scheduled on 14 & 15 Oct are postponed due to torrential rains. Exams from 16 Oct will be conducted as per timetable. Schedule of postponed exams will be informed shortly: Controller of Examinations, Osmania University, Hyderabad
— ANI (@ANI) October 14, 2020
अब तक 11 लोगों की मौत
हैदराबाद के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 9 लोगों की मौत तो बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में दीवार गिरने से हुई। इसमें एक दो महीने का बच्चा भी शामिल है। बारिश ने राज्य सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है। वहीं, एक अलग घटना में, एक 40 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मंगलवार को इब्राहिमपटनम इलाके में उनके पुराने घर की छत गिर गई थी।
बाढ़ जैसी स्थिति
हैदराबाद के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। ये तस्वीरें पुराना पुल की हैं, जहां बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
Telangana: Various parts of Hyderabad face waterlogging and flooding due to heavy rainfall. Visuals from Purana pul. pic.twitter.com/o0t8dCeO4L
— ANI (@ANI) October 14, 2020
ओवैसी ने ट्वीट कर बताया हाल
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, मैं बदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं।