{"_id":"63b31e61776489065a592019","slug":"telangana-police-track-down-nagarkurnool-missing-boy-refute-conversion-claim-of-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: लापता लड़का बरामद, पुलिस का धर्म परिवर्तन से इनकार, प्रेमिका से शादी करने के लिए छोड़ा था घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: लापता लड़का बरामद, पुलिस का धर्म परिवर्तन से इनकार, प्रेमिका से शादी करने के लिए छोड़ा था घर
Mon, 02 Jan 2023 11:41 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:41 PM IST
सार
तेलंगाना के नगरकरनूल जिले के रहने वाले लड़के के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा 20-30 दिनों से लापता है। उनके बेटे को इस्लाम कबूल करवाने के लिए चरमपंथी प्रशिक्षण शिविर में ले जाया गया है। हालांकि, नागरकरनूल पुलिस ने धर्म परिवर्तन और चरमपंथी प्रशिक्षण के दावों का खंडन किया है।
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के नगरकरनूल जिले में घर से लापता हुए लड़के को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है। आरोप लगाया था कि कलवाकुर्ती के करने वाले शिव रामचारी को कथित तौर पर चरमपंथी प्रशिक्षण शिविर में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि बाद में पाया गया कि लड़के ने एक अलग समुदाय की लड़की से शादी करने के लिए अपनी मर्जी से घर छोड़ दिया था, क्योंकि वह लड़की से प्यार करता था।
विज्ञापन
लड़के के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता है और 20-30 दिनों से लापता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनके बेटे को इस्लाम कबूल करवाने के लिए चरमपंथी प्रशिक्षण शिविर में ले जाया गया है। हालांकि, नागरकरनूल पुलिस ने धर्म परिवर्तन और चरमपंथी प्रशिक्षण के दावों का खंडन किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिव ने खुद इस्लाम कबूल करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
शिव ने खुद इस्लाम कबूल करने का फैसला किया...
कलवाकुर्ती के डीएसपी गिरिबाबू ने कहा कि शिव ने खुद इस्लाम कबूल करने का फैसला किया। डीएसपी ने कहा कि हमने लड़के को बरामद कर लिया है। वह एक मुस्लिम लड़की के प्यार में पड़ गया था और खुद धर्म परिवर्तन करना चाहता था। हमने उसे धर्म परिवर्तन के खिलाफ समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने कहा कि वह इस्लाम को पसंद करता है और चाहे कुछ भी हो जाए, वह लड़की से शादी करेगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लड़के ने दावा किया कि उसके माता-पिता उस पर अत्याचार करते थे, जिसकी वजह से वह घर से भागा था। धर्मांतरण और आतंकी प्रशिक्षण की सभी खबरें फर्जी हैं। पुलिस ने बताया कि लड़के ने एक वीडियो में नमाज (प्रार्थना) सीखने के लिए विजयवाड़ा जाने की बात कबूल की और किसी ने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया।
लड़के ने वीडियो जारी कर कही ये बात...
लड़का वीडियो में कह रहा है,, मैं कलवाकुर्ती में एक अंडे की दुकान में काम करता हूं। मैं नमाज सीखने के लिए विजयवाड़ा गया था और किसी ने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया। मैं लगभग 10 दिन पहले वहां गया और अपनी मां को फोन करके बताया कि मैं किसी काम से विजयवाड़ा में हूं। मुझे किसी ने भी कहीं जाने के लिए मजबूर नहीं किया।