फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana MLA T. Raja Singh suspended from BJP, party seeks reply in 10 days

विवादित बयान पर कार्रवाई: विधायक टी. राजा भाजपा से निलंबित, पार्टी ने 10 दिन में मांगा जवाब

Tue, 23 Aug 2022 03:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Aug 2022 03:16 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने विवादित बयान मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनसे 10 दिन में जवाब तलब किया गया है। इससे पहले पुलिस ने भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
Telangana MLA T. Raja Singh suspended from BJP, party seeks reply in 10 days
भाजपा विधायक टी राजा - फोटो : ANI

विस्तार

विवादित बयान मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। भाजपा ने तेलंगाना विधायक से पूछा है कि क्यों न उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाए? उनसे 10 दिन में जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा भाजपा विधायक के खिलाफ जांच भी बिठाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद सोमवार देर रात हैदराबाद में सैंकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने आज सुबह धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है वीडियो में?
पूरा विवाद छह मिनट तैंतीस सेकंड के वीडियो से जुड़ा है। उन्होंने विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, ''एक कॉमेडियन है जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं, भाजपा के बड़े अधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द कहता है...।''

आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। बाद में वे वीडियो में कह रहे हैं, ''जो जिस भाषा में सुनेगा, उसे टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने मेरे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहे और हमारे भगवानों पर कॉमेडी की। इसलिए आज मजबूरन मुझे भी ये कॉमेडी करनी पड़ रही है। ...विचार करें।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed