{"_id":"638001b066a10779f47d01d0","slug":"telangana-mla-horse-trading-case-top-bjp-leader-bl-santhosh-named-as-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में SIT ने वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष को आरोपी बनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में SIT ने वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष को आरोपी बनाया
Fri, 25 Nov 2022 05:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:13 AM IST
सार
एसआईटी ने अब तक हुई जांच के आधार पर विशेष एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अदालत में एक मेमो दाखिल किया है। इसमें संतोष के साथ-साथ केरल के जग्गू स्वामी व तुषार वेल्लापल्ली और बी श्रीनिवास को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विशेष जांच दल (एसआईटी) ने टीआरएस के चार विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष व तीन अन्य को आरोपी बनाया है। तेलंगाना हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एसआईटी ने भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष को उसके समक्ष पेश होने के लिए दूसरा नोटिस भी जारी किया है। उनको पूछताछ के लिए 26 या 28 नवंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
एसआईटी ने अब तक हुई जांच के आधार पर विशेष एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अदालत में एक मेमो दाखिल किया है। इसमें संतोष के साथ-साथ केरल के जग्गू स्वामी व तुषार वेल्लापल्ली और बी श्रीनिवास को आरोपी बनाया गया है। रामचंद्र भारती उर्फ सतीष शर्मा, नंद कुमार और सिम्हायाजी स्वामी पहले ही आरोपी बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
टीआरएस विधायक पायलट राेहित रेड्डी ने अपनी शिकायत में इनके नाम दिए थे। एफआईआर के मुताबिक अनुसार, विधायक रोहित रेड्डी ने आरोप लगाया कि उन्हें 100 करोड़ की पेशकश की गई और टीआरएस छोड़कर अगले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को कहा गया।
विज्ञापन