फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: K kavitha will speak at Oxford University, will give information about work of KCR government

Telangana: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोलेंगी के. कविता, केसीआर सरकार के इन कार्यों की देंगी जानकारी

Sat, 28 Oct 2023 03:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 28 Oct 2023 03:10 PM IST
सार

तेलंगाना सरकार ने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय किए हैं जिसकी हर जगह चर्चा होती है। के. कविता इसी तेलंगाना मॉडल के बारे में दुनिया को बताएंगी। इसके पहले भी शशि थरूर जैसे कुछ अन्य भारतीय नेताओं ऑक्सफोर्ड में अपना संबोधन दे चुके हैं...

विज्ञापन
Telangana: K kavitha will speak at Oxford University, will give information about work of KCR government
K Kavitha - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

देश की एक और नेता के. कविता आगामी 30 अक्टूबर को लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को संबोधित करेंगी। अपने संबोधन में वे तेलंगाना सरकार के उन कार्यों की जानकारी देंगी, जिनके कारण गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिली है। तेलंगाना सरकार ने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय किए हैं जिसकी हर जगह चर्चा होती है। के. कविता इसी तेलंगाना मॉडल के बारे में दुनिया को बताएंगी। इसके पहले भी शशि थरूर जैसे कुछ अन्य भारतीय नेताओं ऑक्सफोर्ड में अपना संबोधन दे चुके हैं। ऑक्सफोर्ड दुनिया को प्रभावित करने वाले नेताओं और उनकी नीतियों पर विचार-विमर्श के लिए उन्हें समय-समय पर आमंत्रित करता है और इसके लिए दुनिया में बेहद प्रतिष्ठित मंच माना जाता है।

विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में राज्य ने अपने निर्माण के बेहद कम समय में ही बहुत विकास किया है। राज्य ने गरीब बेटियों के विवाह, कृषि के लिए किसानों को सीधी आर्थिक मदद, अल्पसंख्यकों की शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में ऐसे कार्य किए हैं, जिससे दूसरे देश-क्षेत्र के लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं। गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की नीतियों ने बड़ी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

सिंचाई के लिए राज्य सरकार ने कई प्रयास किए हैं, जिसके कारण राज्य की कृषि को बेहतर करने में मदद मिली है। अब राज्य के किसान एक साथ कई फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। इससे न केवल राज्य में कृषि का विकास हुआ है, बल्कि इससे गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिली है। के. कविता इन्हीं कार्यों की जानकारी ऑक्सफोर्ड के मंच पर साझा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed