फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Fastest Human Calculator: Delhi University Student Neelakantan Bhanuwon India first ever gold in Mental Calculation World Championship

दुनिया के सबसे तेज 'ह्यूमन कैलकुलेटर' बने नीलकंठ भानु, मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Wed, 26 Aug 2020 12:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Aug 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
World Fastest Human Calculator: Delhi University Student Neelakantan Bhanuwon India first ever gold in Mental Calculation World Championship
विश्व के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर: नीलकंठ भानु प्रकाश - फोटो : ANI

हैदराबाद के नीलकंठ भानु हर वक्त अंकों के बारे में सोचते रहते हैं और अब वो दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर हैं। महज 20 साल की उम्र में उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है।

विज्ञापन


भानु कहते हैं कि गणित दिमाग का एक बड़ा खेल है और वो गणित के फोबिया को पूरी तरह मिटाना चाहते हैं। वो मेंटल मैथ्स की तुलना स्प्रिंटिंग से करते हैं। वो कहते हैं कि तेज दौड़ने वालों पर कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन मेंटल मैथ्स को लेकर हमेशा सवाल उठते हैं।
विज्ञापन


गणित के साथ भानु के इस सफर की शुरुआत पांच साल की उम्र में हुई। तब उनके साथ एक दुर्घटना हो गई थी। उनके सिर में चोट लगी और वो एक साल के लिए बिस्तर पर रहे। उन्होंने बताया कि मेरे माता-पिता को कहा गया था कि मेरे देखने-सुनने-समझने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। तब मैंने अपने दिमाग को व्यस्त रखने के लिए मेंटल मैथ्स कैलकुलेशन करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहते हैं कि भारत के मध्य-वर्गीय परिवार से आने वाला शख्स आम तौर पर सोचता है कि वो एक अच्छी जॉब लेकर सेटल हो जाए या अपना कारोबार शुरू कर ले, गणित जैसे आला क्षेत्र में जाने के बारे में वो कम ही सोचता है। लेकिन अंकों की तरफ उनका रुझान ही था, जिसकी वजह से भानु ने गणित में डिग्री लेने की सोची और उनकी डिग्री पूरी भी होने वाली है।

'दिमाग का बड़ा खेल'
बड़े स्तर के अन्य प्रतियोगियों की तरह की भानु भी अपनी तैयारी को कामयाबी की वजह बताते हैं। वो कहते हैं कि "ये इतना आसान नहीं है कि आप एक टेबल पर बैठे हैं और पढ़ रहे हैं। बल्कि ये दिमाग का एक बड़ा खेल है। मैंने ना सिर्फ खुद को एक तेज गणितज्ञ के तौर पर बल्कि एक तेज सोचने वाले व्यक्ति के तौर पर भी तैयार किया है।"

बचपन में भानु स्कूल से आने के बाद छह से सात घंटे तक प्रेक्टिस करते थे। लेकिन चैंपियनशिप जीतने और रिकॉर्ड बनाने के बाद से वो हर दिन इतनी फॉर्मल प्रैक्टिस नहीं करते हैं। इसके बजाए अब वो अलग तरह से प्रैक्टिस करते हैं, जिसके बारे में वो कहते हैं कि "मैं हर वक्त अंकों के बारे में सोचता रहता हूं।"

भानु बताते हैं, "मैं तेज संगीत बजाकर प्रैक्टिस करता हूं, इस बीच लोगों से बात करता हूं, मिलता हूं और क्रिकेट भी खेलता हूं। क्योंकि इससे आपका दिमाग एक वक्त में कई सारी चीजें एक साथ करने के लिए ट्रेंड होता है।"

उन्होंने कहा कि "अपने नजदीक से गुजरने वाली हर टैक्सी के नंबर को मैं जोड़ता रहता हूं। अगर मैं किसी से बात कर रहा हूं तो मैं गिनता रहूंगा कि वो कितनी बार पलके झपका रहे हैं। सुनने में ये अजीब लग सकता है, लेकिन इससे आपका दिमाग लगातार चलता रहता है।"

'लोगों को प्रेरित करना चाहता हूं'
भानु कहते हैं कि "रिकॉर्ड और कैलकुलेशन बस ये बताने का तरीका है कि दुनिया को गणितज्ञों की जरूरत है और गणित हमारे लिए मजेदार होना चाहिए, लोग कहें कि ये विषय हमें बहुत पसंद है। मेरा असली मकसद है कि वो लोगों में गणित का डर खत्म कर दें।" 

चार विश्व रिकॉर्ड बनाए
भानु ने अब तक चार विश्व रिकॉर्ड और कई अन्य उपलब्धियां अपने नाम की हैं। भानु के परिवार को अपने बेटे पर बहुत गर्व है। भानु ने बताया कि "जब मैंने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती तो मेरे अंकल ने कहा था कि मुझे इतना तेज बनना चाहिए, जितना आज तक कोई हो ही ना। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर बन जाऊंगा।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed