फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana govt permits Muslim employees to leave offices at 4 pm during Ramzan, BJP questions move Hindi News

Telangana: 'हिंदू त्योहारों पर क्यों नहीं?' रमजान में मुस्लिम कर्मियों को 4 बजे छुट्टी के आदेश पर बोली भाजपा

Tue, 18 Feb 2025 04:15 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 04:15 PM IST
सार

आने वाले रमजान के महीने को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने वहां के मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत अब राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों को नमाज पढ़ने के लिए एक घंटे पहले ही छुट्टी दिया जाएगा। हालांकि राज्य सरकार के इस फैसले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
Telangana govt permits Muslim employees to leave offices at 4 pm during Ramzan, BJP questions move Hindi News
रेवंत रेड्डी - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना सरकार ने रमजान के महीने को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया। इसके तहत पूरे रमजान के महीने में राज्य के सभी सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों, शिक्षकों, अनुबंध कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को एक विशेष छूट दी है।

विज्ञापन


सरकार के आदेश के तहत, इन कर्मचारियों को 2 मार्च से 31 मार्च तक शाम 4 बजे तक अपने कार्यालयों और स्कूलों से बाहर जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि साथ में ये निर्देश भी दिए गए है कि अगर किसी कर्मचारी के काम की ज्यादा आवश्यकता हो, तो उन्हें ऑफिस में रहना पड़ेगा। यह आदेश तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी द्वारा जारी किया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से राज्य में सियासी पारा तेज हो गया है और भाजपा ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव शांति कुमारी ने दी जानकारी 
मामले में 15 फरवरी को शांति कुमारी द्वारा लिखे गए पत्र में बताया गया कि तेलंगाना सरकार ने राज्य में कार्यरत सभी सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों, शिक्षकों, अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक विशेष छूट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने रेड्डी सरकार के फैसला का किया घेराव
तेलंगाना सरकार का ये फैसला राज्य भर के मुसलमानों के लिए खुशखबरी के तौर पर है। हालांकि इस फैसले की भाजपा ने आलोचना की है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस आदेश को मुस्लिम समुदाय को खुश करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे हिंदू त्योहारों के दौरान हिंदू कर्मचारियों को ऐसी कोई छूट नहीं मिलती। उन्होंने इसे वोट बैंक की राजनीति बताया और विरोध करने की बात की।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता पी मुरलीधर राव ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप लगाया कि वे समाज के एक वर्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों के लिए दी जा रही छूट, नवरात्रि या जैन त्योहारों के दौरान नहीं दी गई, जो धार्मिक प्रथाओं का सम्मान नहीं बल्कि वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed