फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana election 2023: PM Modi can inaugurate soon a Vande Bharat Express train to Telangana

Telangana Election: तेलंगाना को मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, दीपावली पर पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

Wed, 27 Jul 2022 04:13 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 27 Jul 2022 04:13 PM IST
सार

Telangana Election: भाजपा ने अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तेलंगाना में आयोजित की थी। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में भाजपा ने तेलंगाना समेत आगामी चुनावी राज्यों की रणनीति तैयार की थी...

विज्ञापन
telangana election 2023: PM Modi can inaugurate soon a Vande Bharat Express train to Telangana
Telangana Election: वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल हैं, लेकिन भाजपा ने राज्य में अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार भी प्रदेश को चुनावी सौगात देने के बहाने वोट बैंक को मजबूत करने में जुट गई है। जल्द ही एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना राज्य को मिल सकती है। यह तीसरी ट्रेन होगी जो देश में शुरू होगी। इससे पहले दो वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच और नई दिल्ली से कटरा के बीच चलाई जा रही है।

विज्ञापन


तेलंगाना को मिलने वाली नई ट्रेन दोनों के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक होगी। इसे आईसीएफ चेन्नई में तैयार किया गया है। रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सेमी हाई स्पीड (160-200 किलोमीटर) प्रति घंटा वंदे भारत का परीक्षण 15 अगस्त से पहले शुरू कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि होनी बाकी है।

विज्ञापन

दिवाली तक मिल सकती है ट्रेन की सौगात

अमर उजाला को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन में होगा। इस दौरान ट्रेन को 180 किलोमीटर तक की रफ्तार से चलाया जाएगा। दो से तीन परीक्षणों में सफलता के बाद नई वंदे भारत ट्रेन को वाणिज्यिक संचालन के लिए मंजूरी दी जा सकती है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारत में 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेन देशभर में चलाई जानी हैं। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन का चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में स्टैटिक ट्रायल होगा। इसके बाद ही इसे पटरी पर ट्रायल के लिए उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अगली वंदे भारत ट्रेन दक्षिण भारत को दी जाएगी। इसमें तेलंगाना का नंबर सबसे ऊपर है। करीब दो महीने के ट्रायल के बाद इस ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू किया जाएगा। दिवाली के आसपास यह ट्रेन शुरू होने की संभावना है। इसके बाद देश के अलग-अलग इलाकों में लगातार नई बनने वालीं वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। वंदे भारत ट्रेनों को शताब्दी ट्रेनों की जगह लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। यानी ये इंटरसिटी ट्रेन होंगी, जो दो शहरों के बीच चलाई जाएंगी।

मोदी सरकार की है 75 नई वंदे भारत ट्रेनों की योजना

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को घोषणा की थी कि 15 अगस्त 2023 तक वंदे भारत की 75 ट्रेन पटरियों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। आईसीएफ की हर महीने छह से सात वंदे भारत रैक ट्रेन की उत्पादन क्षमता है और इस संख्या को बढ़ाकर 10 करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्र ने बताया कि इसके अलावा भी वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री में भी किया जाएगा। नई वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए सुरक्षा और आरामदायक सुविधाओं समेत कई पहलुओं पर ध्यान दिया गया है।

भाजपा तेलगांना में लगातार मजबूत कर रही है अपना जनाधार

हाल ही में भाजपा ने अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तेलंगाना में आयोजित की थी। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में भाजपा ने तेलंगाना समेत आगामी चुनावी राज्यों की रणनीति तैयार की थी। बैठक के अंतिम दिन सिकंदराबाद में पीएम मोदी ने एक विशाल रैली को संबोधित किया था। यह रैली तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेहद अहम थी। सिकंदराबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी सांसद हैं।



2014 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कुल 119 सीटों में से टीआरएस ने 63 सीटें जीती थीं और भाजपा ने पांच सीटें। 2018 के राज्य चुनाव में भाजपा 45 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन सिर्फ एक पर जीत हासिल की। टीआरएस ने 88 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 17 में से चार सीटें जीतकर वापसी की। टीआरएस ने नौ सीटें जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed