फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM KCR to address 21st TRS Foundation Day likely to unveil national agenda

तेलंगाना: टीआरएस के 21वें स्थापना दिवस को आज संबोधित करेंगे सीएम केसीआर, उठा सकते हैं राष्ट्रीय एजेंडा

Wed, 27 Apr 2022 01:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Apr 2022 01:44 AM IST
सार

टीआरएस के 21वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 2023 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजने की उम्मीद है। सत्ताधारी दल तेलंगाना में 2014 में सत्ता में आने के बाद से लगातार तीसरे कार्यकाल की भी उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
Telangana CM KCR to address 21st TRS Foundation Day likely to unveil national agenda
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव। - फोटो : ANI

विस्तार

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बुधवार को यहां मनाए जाने वाले 21वें स्थापना दिवस समारोह में राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का रोडमैप बताए जाने की संभावना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के अपने प्रयासों के बीच टीआरएस के राष्ट्रीय एजेंडे की घोषणा भी कर सकते हैं। राव बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजने की उम्मीद है। सत्ताधारी दल तेलंगाना में 2014 में सत्ता में आने के बाद से लगातार तीसरे कार्यकाल की भी उम्मीद कर रहा है। स्वतंत्र तेलंगाना राज्य के गठन की मांग के लिए 27 अप्रैल, 2001 को स्थापित टीआरएस ने दो जून 2014 को तत्कालीन आंध्र प्रदेश के विभाजन के साथ अपने उद्देश्य को प्राप्त किया था।

विज्ञापन


हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दिन भर चलने वाले समारोह के दौरान पार्टी अपनी ताकत, तेलंगाना विकास मॉडल और पिछले सात वर्षों की टीआरएस सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 प्रस्ताव पेश करेंगे केसीआर
कार्यक्रम के अनुसार, टीआरएस प्रमुख बुधवार को सुबह 10.30 बजे पार्टी का झंडा फहराकर समारोह की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह स्वागत भाषण देंगे और फिर 11 प्रस्ताव पेश करेंगे जिनमें से एक देश और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर होगा। इसके बाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और पूर्ण बैठक में इसे पारित किया जाएगा जिसमें सभी समुदायों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों के आधार पर तेलंगाना के निरंतर विकास के लिए लोगों का समर्थन भी मांगा जाएगा।

के चंद्रशेखर राव के बेटे रामा राव ने कहा कि तेलंगाना में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

टीआरएस ने आई-पैक के साथ किया है करार
वर्ष 2024 के आम चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के लिए केसीआर की सक्रियता के चलते इस बैठक का काफी महत्व माना जा रहा है। टीआरएस आगामी चुनावों के मद्देनजर पहले ही प्रमुख चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) के साथ करार कर चुकी है। आई-पैक ने इससे पहले आप, टीएमसी, वाईएसआर कांग्रेस और डीएमके सहित अन्य पार्टियों के लिए काम किया है।


टीआरएस पार्टी अगले साल होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने स्थापना दिवस पर घोषणाएं कर सकती है। समारोह में लगभग 3,000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक के लिए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, विभिन्न निगमों के अध्यक्षों, जिला परिषद अध्यक्षों, महापौरों, नगर अध्यक्षों तथा अन्य को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed