{"_id":"6216672122ff2243597be3be","slug":"telangana-cm-kcr-attacks-bjp-says-will-strive-to-set-things-right-in-the-country-looking-to-influence-national-politics-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की राजनीति में उतरेंगे केसीआर?: तेलंगाना सीएम बोले- राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करने की दिशा में, मैं देश में सब ठीक कर दूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र की राजनीति में उतरेंगे केसीआर?: तेलंगाना सीएम बोले- राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करने की दिशा में, मैं देश में सब ठीक कर दूंगा
Wed, 23 Feb 2022 10:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:28 PM IST
सार
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में मल्लाना सागर जलाशय का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।"
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि वे भाजपा की तरफ से लाई गई जनविरोधी नीतियों और विकास के मुद्दे पर सभी दलों को साथ जोड़ेंगे और देश में सब कुछ ठीक कर देंगे।
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में मल्लाना सागर जलाशय का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। मैं कहता हूं कि मैं ईश्वर द्वारा मुझे दी गई सभी क्षमताओं का इस्तेमाल करके, अपने खून की आखिरी बूंद बहाकर भी देश में चीजों को दुरुस्त करने की दिशा में आगे बढ़ता रहूंगा।’’
केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ हाल ही में मोर्चा खोलने वाले राव ने कहा कि देश दुष्ट और घिनौने रास्ते पर भटक रहा है। उन्होंने पड़ोसी कर्नाटक राज्य में शुरू हुए हिजाब विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों समेत उनके कुछ मित्रों ने उन्हें बताया कि बेंगलुरु में पढ़ रही उनकी बेटियां 20 दिन पहले घर आ गईं और वे विवाद के कारण वापस जाने को लेकर डरी हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों के विकास के लिए केंद्र सरकार को ‘धर्म’ के अनुसार काम करना चाहिए। राव ने कहा कि जाति या धर्म के नाम पर अशांति पैदा करने से और कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं पैदा होने से विकास और निवेश के माहौल पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश के लिए अच्छा नहीं है। यह एक दुष्ट नीति है। हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। इस कैंसर को फैलने नहीं देना चाहिए।’’
गौरतलब है कि तीसरा मोर्चा बनाने की चर्चाओं के बीच, राव ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत केसीआर ने रविवार को महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी।