फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana cm K Chandrasekhar Rao said Parties of INDIA ruled the country for 50 years what they did

Telangana: I.N.D.I.A से गठबंधन के सवाल पर केसीआर का तंज- उन्होंने 50 साल तक देश पर शासन किया, तब क्या हुआ?

Wed, 02 Aug 2023 11:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 11:37 AM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' की पार्टियों ने 50 साल तक देश पर शासन किया, तब उन्होंने क्या किया....

विज्ञापन
Telangana cm K Chandrasekhar Rao said Parties of INDIA ruled the country for 50 years what they did
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव। - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में जोरदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों की हर चाल पीएम मोदी को हराने में नाकाम रही है। लेकिन अब देश के 21 विपक्षी दलों ने 'इंडिया' नाम का गठबंधन बनाया है। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' की पार्टियों ने 50 साल तक देश पर शासन किया, तब उन्होंने क्या किया....।

विज्ञापन


बीआरएस न तो एनडीए के साथ है और न इंडिया गठबंधन के साथ
सीएम केसीआर मंगलवार को महाराष्ट्र के वाटेगांव गांव में अन्नाभाऊ साठे की 103वीं जयंती के सिलसिले में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) न तो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ है और न इंडिया गठबंधन के साथ है। लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्हें कई पार्टियों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन


मोर्चे काम नहीं करते
उन्होंने आगे कहा कि हम कोई मोर्चा नहीं बनाएंगे क्योंकि वे काम नहीं करते। केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मशहूर दलित कवि अन्नाभाऊ साठे को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार साठे के बलिदान को मान्यता दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरएस पार्टी मातंग समुदाय का समर्थन करेगी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार विधानसभा में मातंग समुदाय को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दे रही है। आगे बोले कि बीआरएस पार्टी मातंग समुदाय का समर्थन करेगी और समय आने पर मान्यता और सहायता प्रदान करेगा। केसीआर ने यह भी मांग की कि अन्नाभाऊ साठे के कार्यों का सभी भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाना चाहिए और 'साथे विश्व जनिना' (सार्वभौमिक) दर्शन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जाना चाहिए।


रूस ने अन्नाभाऊ साठे की सेवाओं को पहले ही मान्यता दे दी
केसीआर ने कहा कि रूस ने साहित्य के क्षेत्र में अन्नाभाऊ साठे की सेवाओं को पहले ही मान्यता दे दी है, लेकिन भारत ने नहीं। साठे की प्रतिमा एक रूसी पुस्तकालय में भी स्थापित की गई थी। सीएम ने कहा कि उन्हें भारतीय मैक्सिम गोर्की के नाम से जाना जाता है और यह अफसोसजनक है कि भारत में लगातार सरकारों ने साठे को मान्यता नहीं दी और उनके साहित्य को दुनिया के सामने पेश करने के लिए कोई पहल नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed