फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP MLA T Raja Singh booked for provocative speech and songs

तेलंगाना: भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा विधायक राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 13 Apr 2022 12:28 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Apr 2022 12:28 AM IST
सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजा सिंह पर भड़काऊ भाषण देने, गाना गाने और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Telangana BJP MLA T Raja Singh booked for provocative speech and songs
भाजपा विधायक टी राजा सिंह। - फोटो : Twitter@TigerRajaSingh

विस्तार

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पार्टी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ रामनवमी जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजा सिंह पर भड़काऊ भाषण देने, गाना गाने और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारी ने कहा कि भाजपा नेता के खिलाफ शाहीनयतगंज थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म के आधार पर लोगों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), और 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के इरादे से) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच, राजा सिंह और जुलूस के कुछ आयोजकों के खिलाफ रविवार को रैली के लिए दी गई पुलिस की अनुमति की शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है। राजा सिंह शहर के गोशामहल से विधायक हैं और हिंदुत्व के समर्थन में अपने कड़े विचारों के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed