फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Assembly Elections: TRS Candidates are using unusual ways to woo voters

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: मतदाताओं को लुभाने अजब-गजब तरीके आजमा रहे नेता

Tue, 30 Oct 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Tue, 30 Oct 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Telangana Assembly Elections: TRS Candidates are using unusual ways to woo voters
श्रीनिवास गौड़

तेलंगाना में 7 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के उम्मीदवार लोगों को लुभाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) पार्टी के उम्मीदवारों ने मतदाताओं को लुभाने का एक नायाब तरीका ढूंढा है। वह मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए उनके रोजमर्रा के कामकाज में उनका हाथ बंटा रहे हैं। 

विज्ञापन


यदि उम्मीदवार पैसे बांटकर मतदाताओं को लुभाते हैं तो चुनाव आयोग के रडार पर आ सकते हैं क्योंकि आयोग ने खर्च की एक सीमा तय की हुई है। महबूबनगर से टीआरएस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक श्रीनिवास गौड़ ने मजदूरों का हाथ बंटाया, सिलाई मशीन पर कपड़े सिले और पानी के घड़े लेकर जा रही महिलाओं की मदद की। स्पीकर मधुसूदन चारी जो भूपालपल्ले से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने एक शख्स को अपने हाथों से खाना खिलाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें चारी एक मतदाता के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। केवल इतना ही नहीं नाई की दुकान पर उन्होंने एक ग्राहक की दाढ़ी तक बनाई। बोधन से टीआरस के विधायक शकील अहमद और श्रीनिवास गौड़ कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते हैं जिसमें वह माता-पिता की तरह हाथों से मतदाताओं को खाना खिला सकें।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव मुशीराबाद जिले से पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह कांग्रेस के सिकंदराबाद सांसद अंजन कुमार यादव के बेटे हैं। उन्होंने भी मतदाताओं को लुभाने की ट्रिक्स सीख ली हैं। एक दिलचस्प घटना तब हुई जब येलंडू जिले से विधायक कोरम कनकैया चुनाव प्रचार लिए एक समूह के साथ जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपना काफिला रोका और एक युवा को नहाने में मदद करने लगे। उन्होंने उसके सिर पर पानी डाला। उनके साथ मौजूद लोग उन्हें ऐसा करते हुए देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed