{"_id":"5bfe7ab9bdec2241c465bf5c","slug":"telangana-assembly-election-2018-mukhtar-abbas-naqvi-met-election-commision-over-rohingya-isue","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना चुनाव: वोटर लिस्ट में रोहिंग्याओं के मुद्दे पर भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना चुनाव: वोटर लिस्ट में रोहिंग्याओं के मुद्दे पर भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi with BJP leaders
तेलंगाना में चुनाव की सरगर्मियों के बीच अब मतदाता सूची पर संग्राम छिड़ गया है। भाजपा ने इस मामले को लेकर अब चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना सरकार पर रोहिंग्या मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयोग से की है। भाजपा ने तेलंगाना राष्ट्र समिति पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और भाजपा महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आरोप है कि तेलंगाना में टीआरएस, एएमआईएम और कांग्रेस मिल कर सांप्रदायिक आधार पर वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटवा रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बेहद सुनियोजित षडयंत्र के तहत भाजपा के समर्थकों के नामों को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। नकवी के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के 15 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में ये गड़बड़ियां की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में एक घर के पते पर 700 लोगों के नाम मिले हैं। इसके अलावा वोटर लिस्ट में एक व्यक्ति के नाम पर अलग पतों और सीरियल नंबरों के साथ इलेक्टोरल फोटो आईडी भी जारी की गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, केन्द्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं। भाजपा की स्थानीय यूनिट लगातार यह शिकायत करती रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के आदेशों के बाद भी रोहिंग्या मुसलमानों को वोट देने का अधिकार दिया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदान से पहले मतदाता सूची को सही किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आयोग से अपील की है कि मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित न किया जाए।