फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana and Madhya Pradesh police want to interrogate Al Qaeda terrorists

West Bengal news: अलकायदा आतंकियों से पूछताछ करना चाहती है तेलंगाना व मध्य प्रदेश पुलिस

Mon, 22 Aug 2022 02:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 02:31 AM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने उनके माड्यूल के कई सदस्यों के नाम का खुलासा किया है। आतंकियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Telangana and Madhya Pradesh police want to interrogate Al Qaeda terrorists
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ द्वारा हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों से कई राज्यों की पुलिस पूछताछ करना चाहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना और मध्यप्रदेश की पुलिस ने दोनों आतंकवादियों अब्दुल करीब उर्फ हबीबुल्लाह और काजी अहसान उल्लाह उर्फ हसन से पूछताछ के लिए बंगाल एसटीएफ से संपर्क किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों ही राज्यों की पुलिस अपने राज्यों में इन दोनों आतंकवादियों के साथियों और नेटवर्क के बारे में पता लगाना चाहती है। दोनों राज्यों के पुलिस को आशंका है कि इनके तार कहीं न कहीं उनके राज्यों में जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि बंगाल एसटीएफ को दोनों से पूछताछ में कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


यूएपीए के तहत मामला दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने उनके माड्यूल के कई सदस्यों के नाम का खुलासा किया है। आतंकियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वे राजधानी कोलकाता के अलावा दक्षिण बंगाल की विभिन्न जगहों पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले थे। इसके अलावा नए आतंकियों की भर्ती कर उन्हें ट्रेनिंग और फंड उपलब्ध कराने का लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलकायदा के दो आतंकी 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए 
अलकायदा के दो आतंकवादियों को असम पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को पुलिस ने अब्दुस शोभन और जलालुद्दीन शेख को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। दोनों ही मस्जिदों में इमाम थे।


ग्वालपारा के एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि इनके घर सहित कई ठिकानों पर तलाशी ली गई, जिसमें अलकायदा से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इसके अलावा जिहादी तत्वों, पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। उनके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्ड को जब्त कर लिया गया है। इन्होंने जिले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए एक्यूआईएस के सदस्य होने की बात कबूल की है। रेड्डी ने बताया कि पूछताछ जारी है और वाले दिनों में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed