फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejashwi Yadav moves Delhi High Court seeking stays quashing of CBI summons land-for-job scam case Update

Land For Job Scam: तेजस्वी यादव की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, सीबीआई के समन को दी है चुनौती

Thu, 16 Mar 2023 04:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Mar 2023 04:59 AM IST
विज्ञापन
Tejashwi Yadav moves Delhi High Court seeking stays quashing of CBI summons land-for-job scam case Update
Tejashwi Yadav - फोटो : ANI

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी किए गए समन पर रोक की मांग के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच मामले पर आज सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


तेजस्वी की याचिका में कहा गया कि सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस केवल उस व्यक्ति को जारी किया जा सकता है, जो उस पुलिस थाने के स्थानीय अधिकार क्षेत्र के भीतर स्थित है या आसपास के पुलिस स्टेशन के भीतर है। इसलिए जारी किए गए नोटिस सीआरपीसी के प्रावधानों विशेष रूप से धारा 160 का घोर उल्लंघन है। याचिकाकर्ता पटना, बिहार का स्थायी निवासी है। उसे सीबीआई ने समन कर नई दिल्ली बुलाया है। यह कानून की अवहेलना है।
विज्ञापन


याचिका में तेजस्वी ने कोर्ट से अपील की है कि वह सीबीआई को निर्देश जारी करे कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक उनसे जब भी पूछताछ की जाए तो उनका वकील मौजूद रहे और उनकी बात सुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Land For Job Scam Case Live: लालू, राबड़ी और मीसा को कोर्ट से राहत, सीबीआई ने नहीं किया जमानत का विरोध

इससे पहले नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में तेजस्वी यादव मंगलवार को तीसरी बार सीबीआई की पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। अधिकारियों ने बताया था कि चार मार्च और 11 मार्च को पेश नहीं होने पर तेजस्वी यादव को मंगलवार को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया गया था। तेजस्वी मंगलवार को तीसरे नोटिस पर भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। सीबीआई ने हाल में तेजस्वी यादव के पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। लालू से दिल्ली और राबड़ी से पटना में पूछताछ की गई थी।


यह भी पढ़ें- Land-For-Jobs Scam: तीसरी बार सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाले का मामला

नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है? 
  • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
  • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
  • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
  • सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed