तेज प्रताप ने कहा हम बनाएंगे राम मंदिर, सब रखेंगे एक-एक ईंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर बनाने की लड़ाई में अब लालू प्रसाद यादव के बेटे और आरजेडी के नेता तेज प्रताप यादव भी कूद पड़े हैं। उनके बयान ने सबको चौंका दिया कि बीजेपी-आरएसएस नहीं बल्कि अयोध्या में राम मंदिर हम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन जाने के बाद बीजेपी और आरएसएस भी खत्म हो जाएंगे।
Hindu, Muslim,Sikh, Isai, ati-pichhda, gareeb, Dalit, sab wahan jaega aur ek-ek eent rakhega. Hum Ram Mandir banane ka kaam karenge,Mandir jiss din bana uss din BJP-RSS ka khaatma ho jaega.Jab uske paas mudda nahi rahega to thali bajate rahenge chammach lekar ke: Tej Pratap Yadav pic.twitter.com/uVPC0gIPCi
— ANI (@ANI) March 10, 2018
बिहार के नालंदा जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, अति पिछड़ा, गरीब और दलित सब अयोध्या जाएंगे। और एक एक ईंट रखेंगे। हम सब मिलकर राम मंदिर बनाने का काम करेंगे। जिस दिन मंदिर बनेगा उस दिन बीजेपी और आरएसएस का खात्मा हो जाएगा। क्योंकि राम मंदिर बन जाएगा तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा, फिर ये लोग चम्मच लेकर थाली बजाएंगे।
राम मंदिर मामले में जब तेज प्रताप का नाम सामने आया तो उन्होंने इस पर सफाई भी पेश की। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि बिहार शरीफ के दंगल कार्यक्रम में भाजपा वाले राम मंदिर बनाने की बात करते हैं लेकिन तारीख नहीं बताते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक मंदिर ऐसा बनाएंगे जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब लोग पूजा कर सकेंगे। हम मानवता का मंदिर बनाएंगे, जब भाजपा आरएसएस वालों का मुद्दा खत्म हो जाएगा।
हमने बिहारशरीफ दंगल कार्यक्रम में ये कहा कि भाजपा वाले राम मंदिर बनाने की बात करते हैं पर तारीख नहीं बतायेंगे। हमलोग मंदिर ऐसा बनायेंगे जहां हिन्दू,मुस्लिम, सिख,ईसाई सब लोग जाकर पूजा करेगें, मानवता का मंदिर बनायेंगे तब भाजपा का मंदिर मुद्दा खत्म हो जाएगा.. https://t.co/38RtecVTfi
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 9, 2018