{"_id":"598126de4f1c1b03378b456a","slug":"tehrik-e-insaf-women-leader-blame-imran-khan-to-send-obscene-messages","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक महिला नेता का आरोप, अश्लील मैसेज भेजते हैं इमरान खान, ठीक नहीं है चरित्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक महिला नेता का आरोप, अश्लील मैसेज भेजते हैं इमरान खान, ठीक नहीं है चरित्र
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : nbt
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। इमरान की पार्टी की एक महिला नेता ने उन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। इमरान पर आरोप लगाने के बाद पीटीआई महिला नेता आयशा गुलालई ने पार्टी और नैशनल असेंबली दोनों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
आयशा ने प्रेस कॉन्फेंस में आरोप लगाया कि पीटीआई से जुड़ी महिला नेताओं की इज्जत खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने इमरान पर पार्टी की महिला नेताओं के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। वहीं, पीटीआई ने आयशा के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
पीटीआई का कहना है कि चंद पैसों के लिए आयशा ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को हाथों अपना ईमान बेच दिया है। पार्टी छोड़ते वक्त आयशा ने कहा कि वे अपनी ईमानदारी, सम्मान और इज्जत से कोई समझौता नहीं करेंगी।
विज्ञापन
बहरहाल, आयशा का ये भी कहना है कि पीटीआई चीफ इमरान द्वारा भेजे गए मैसेज इतने अश्लील है कि उनके बारे में बताया नहीं जा सकता। बता दें कि आयशा ने मैसेज की जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है।
आयशा ने आगे कहा कि इमरान मानसिक समस्या के शिकार हैं और बेहतर लोगों से जलना उनकी आदत है। आयशा ने इमरान खान को चरित्रहीन बताते हुए दो नंबर का पठान कहा है।
आयशा ने इमरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पाकिस्तान को इंग्लैंड समझते हैं। बता दें कि आयशा की तरफ से नवाज की पार्टी में शामिल होने का ऐसा कोई मैसेज नहीं है। लेकिन आयशा ने नवाज शरीफ को खानदानी आदमी बताया। उन्होंने कहा कि नवाज भले ही भ्रष्ट्र हो लेकिन चरित्रहीन नहीं हैं।