{"_id":"6846c20c41fe92e2e2042309","slug":"techie-stabbed-his-married-girlfriend-murder-bangalore-husband-brought-his-wife-severed-head-to-police-statio-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Crime: तकनीकी विशेषज्ञ ने चाकू घोंपकर प्रेमिका की हत्या की; पत्नी का सिर काटकर थाने लेकर पहुंचा पति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Crime: तकनीकी विशेषज्ञ ने चाकू घोंपकर प्रेमिका की हत्या की; पत्नी का सिर काटकर थाने लेकर पहुंचा पति
Mon, 09 Jun 2025 04:44 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 09 Jun 2025 04:44 PM IST
सार
बंगलूरू के एक होटल में तकनीकी विशेषज्ञ ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की 17 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वह दो बच्चों की मां थी। मृतका आरोपी के साथ अपनी दोस्ती को खत्म करना चाहती थी। वहीं, दूसरी घटना में पति ने अवैध संबंधों को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति उसका सिर काटकर थाने लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock Image
विस्तार
कर्नाटक के बंगलूरू में दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन की है, जहां एक होटल में शादीशुदा महिला के कथित प्रेमी ने 17 बार चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, दूसरी घटना सूर्यनगर पुलिस स्टेशन की है, जहां पति अपनी पत्नी का सिर काटकर थाने लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
पहली घटना शुक्रवार देर रात हुई। पूर्णा प्रजना लेआउट में एक OYO होटल में कथित प्रेमी ने दो बच्चों की मां और अपनी प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हालांकि, घटना के दो दिन बाद ही पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। मृतका की पहचान 33 वर्षीय हरिनी के रूप में हुई है। 25 वर्षीय आरोपी यशस बंगलूरू के पश्चिमी उपनगर केंगेरी का रहने वाला है, जो एक तकनीकी विशेषज्ञ है। सुब्रमण्यपुरा स्टेशन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
दोस्ती खत्म करना चाहती थी महिला
डीसीपी साउथ लोकेश बी जगलासर के अनुसार, हरिनी की हत्या 6-7 जून की रात हुई। उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के साथ दोस्ती खत्म करना चाहती थी और उससे दूर रहने की कोशिश कर रही थी। आवेश में आकर आरोपी ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bengaluru: नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में सात गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था शव
दोस्ती के बारे में हरिनी के परिवार को चल गया था पता
डीसीपी ने बताया कि हरिनी के परिवार को यशस के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पता चल गया था, जिससे उसकी निजी जिंगदी में परेशानियां आने लगीं। उसने यशस से कहा था कि वह इस रिश्ते को और आगे नहीं बढ़ा सकती है, क्योंकि इस रिश्ते से उसके जीवन में परेशानियां आ रही हैं। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने हरिनी पर 17 बार चाकू से हमला किया और उसकी हत्या कर दी।
अवैध संबंधों को लेकर की पत्नी की हत्या
दूसरी घटना बंगलूरू के अनेकल इलाके की है, जहां पर एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया। बाद में, वह पत्नी के कटे हुए सिर को लेकर सूर्यनगर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। आरोपी की पहचान शंकर के रूप में हुई है, जिसने अपनी 26 वर्षीय पत्नी मानसा की अवैध संबंधों को लेकर तीखी नोकझोंक के बाद हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: 'यह साफ तौर पर लव ट्रायंगल का मामला', सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी पर मेघालय के पर्यटन मंत्री
तीन जून की रात शुरू ही हत्या की कहानी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शंकर और मानसा कुछ समय पहले हीलालिगे गांव में किराए के मकान में रहने चले गए थे। तीन जून की रात को शंकर काम पर चला गया। इस दौरान उसने मानसा से कहा कि वह अगली सुबह वापस आएगा। हालांकि, वह उसी रात वापस लौट आया। इस दौरान उसने कथित तौर पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ पाया। बाद में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मानसा घर से बाहर चली गई। इसके बाद, दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ते चले गए। बार-बार उत्पीड़न से नाराज होकर शंकर ने पत्नी का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
