फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonam Raghuvanshi: This is clearly a case of love triangle Meghalaya Tourism Minister on Raja Murder Case

Sonam Raghuvanshi: 'यह साफ तौर पर लव ट्रायंगल का मामला', सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी पर मेघालय के पर्यटन मंत्री

Mon, 09 Jun 2025 03:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Jun 2025 03:22 PM IST
सार

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को एक घाटी में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी।

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi: This is clearly a case of love triangle  Meghalaya Tourism Minister on Raja Murder Case
Sonam and raja Raghuvanshi - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम ने ही की थी। सोनम रघुवंशी ने किराए पर बुलाए गए लोगों से मेघालय में हनीमून के दौरान राजा की हत्या करवाई। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार को बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज पुलिस स्टेशन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो मध्य प्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का है। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। ऐसे में मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मामले में मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक प्रेम त्रिकोण (लव ट्रायंगल) का मामला है। मुख्य आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को नियुक्त किया था। हम सात दिनों में मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल को बधाई देते हैं। मामले में चार आरोपी हैं, जिनमें सोनम मुख्य आरोपी है। अन्य आरोपी भाड़े के हत्यारे हैं- विशाल सिंह चौहान, राज कुशवाहा और आनंद कुर्मी। सभी इंदौर के निवासी हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमने साबित कर दिया है कि हमारे पास एक सक्षम पुलिस बल है, जो इस मामले को सुलझाने में सक्षम है। एक राज्य के रूप में हम देश भर और विदेश से आने वाले पर्यटकों की मेजबानी करना जारी रखेंगे। हम ऐसे मामलों को रोकने के लिए उच्च स्तरीय क्षमता सुनिश्चित करने के लिए पूरे स्थानीय पर्यटक समुदाय के साथ भी संपर्क बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: This is clearly a case of love triangle  Meghalaya Tourism Minister on Raja Murder Case
राजा हत्याकांड की टाइमलाइन - फोटो : Amar Ujala

क्या है मामला?
दरअसल, राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को एक घाटी में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। डीजीपी ने कहा, 'एक व्यक्ति को यूपी से और दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा।' उन्होंने कहा कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Sonam Raghuvanshi: This is clearly a case of love triangle  Meghalaya Tourism Minister on Raja Murder Case
Sonam Raghuvanshi - फोटो : Amar Ujala

किस-किस को किया गया गिरफ्तार?
नॉनग्रेंग ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने राजा की हत्या के लिए उन्हें किराए पर लिया था। गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के ललितपुर का 19 वर्षीय आकाश राजपूत था। दूसरा मध्य प्रदेश के इंदौर का 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान था। तीसरा इंदौर का 21 वर्षीय राज सिंह कुशवाहा था। इस बीच एसपी ने कहा कि आज दोपहर हमने मध्य प्रदेश के सागर जिले से 23 वर्षीय आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया।

Sonam Raghuvanshi: This is clearly a case of love triangle  Meghalaya Tourism Minister on Raja Murder Case
सोनम रघुवंशी - फोटो : PTI

वाराणसी गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबा के पास मिली सोनम
इससे पहले दिन में उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने एक बयान में कहा कि 24 साल की सोनम रघुवंशी (गोविंदनगर खड़सा, इंदौर, मध्य प्रदेश) रात में वाराणसी गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबा के पास मिली। उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। वन स्टॉप सेंटर निजी और सार्वजनिक दोनों जगहों पर संकट में फंसी महिलाओं को सहायता प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed