फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seven people arrested in connection with murder of minor girl near Bengaluru

Bengaluru: नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में सात गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था शव

Mon, 09 Jun 2025 03:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Jun 2025 03:50 PM IST
सार

नाबालिग लड़की, आशिक कुमार नामक व्यक्ति के प्यार में पड़कर बंगलूरू पहुंची थी, जो पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग और आरोपी आशिक के बीच झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
seven people arrested in connection with murder of minor girl near Bengaluru
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बंगलूरू के बाहरी इलाके में एक 17 साल की नाबालिग लड़की का शव सूटकेस से बरामद हुआ था। अब उस मामले में बंगलूरू पुलिस ने सोमवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बिहार के एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया गया है। बीती 21 मई को नाबालिग की गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसके शव को सूटकेस में भरकर चंदापुरा इलाके में रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। 
विज्ञापन


बिहार से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि मृतका बिहार की निवासी थी और 18 मई को ही बंगलूरू आई थी। नाबालिग लड़की, आशिक कुमार नामक व्यक्ति के प्यार में पड़कर बंगलूरू पहुंची थी, जो पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग और आरोपी आशिक के बीच झगड़ा हुआ और इसी झगड़े में उसने 20 मई को लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद एक अन्य आरोपी मुकेश की कार से उन्होंने शव को ठिकाने लगाया। हत्या के बाद आरोपी बिहार भाग गए, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मृतका का पिता एक दिहाड़ी मजदूर है और उसकी दो पत्नियां और सात बेटियां हैं। मृतका पहली पत्नी की दूसरी बेटी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: 'यह साफ तौर पर लव ट्रायंगल का मामला', सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी पर मेघालय के पर्यटन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed