{"_id":"5f5317928ebc3e54eb2da31b","slug":"teachers-day-2020-pm-modi-pays-tribute-to-dr-radhakrishnan-says-we-remain-grateful-for-their-contribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers Day 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Teachers Day 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की
Sat, 05 Sep 2020 10:50 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को गढ़ने के उनके प्रयासों के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'राष्ट्र निर्माण और छात्रों को गढ़ने में हमारे मेहनती शिक्षकों के योगदान के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों के अतुलनीय प्रयासों के लिए हम उनका आभार जताते हैं।'
विज्ञापन
We remain grateful to the hardworking teachers for their contributions towards shaping minds and building our nation. On Teachers Day, we express gratitude to our teachers for their remarkable efforts. We pay tributes to Dr. S. Radhakrishnan on his Jayanti. #OurTeachersOurHeroes
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2020
इस अवसर पर मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों से बेहतर कौन देश के भव्य इतिहास से हमारे जुड़ाव को और गहरा कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Teachers' Day 2020: जानिए शिक्षक दिवस का इतिहास और महत्व?
इसके साथ ही उन्होंने पिछले रविवार के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के उस अंश को भी साझा किया जिसमें उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाने का आग्रह किया था।
अपने संबोधन में उन्होंने गुमनाम नायकों की कहानी सामने लाने के लिए शिक्षकों से इसके लिए तैयारी शुरू करने और एक माहौल बनाने की दिशा में काम शुरू करने का आह्वान किया था।