फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teacher killed a girl student on refusing to make physical relation in Sangli Maharashtra

छात्रा से जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था शिक्षक, नहीं मानी तो क्लासरूम में ही कर दी हत्या

Fri, 14 Dec 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 14 Dec 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed a girl student on refusing to make physical relation in Sangli Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के सांगली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने छात्रा की क्लासरूम में ही हत्या कर दी। बुधवार शाम को क्लासरूम से छात्रा का शव बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी शिक्षक छात्रा से जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने इसके लिए मना कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रा सांगली के शांति निकेतन ओपन यूनिवर्सिटी से बीए कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ऋषिकेश मोहन छात्रा को पहले से जानता था, वो उसका ब्वॉयफ्रेंड रह चुका है। 
विज्ञापन


हालांकि बाद में छात्रा की शादी हो गई, लेकिन फिर भी वो उससे जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच काफी दिनों तक रिलेशनशिप भी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बुधवार को छात्रा अपने क्लासरूम में अकेली बैठी थी। इसी बीच आरोपी शिक्षक ने मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा के बार-बार मना करने पर उसने उसका सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे छात्रा की मौत हो गई। 

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी शिक्षक क्लासरूम में घुस रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed