{"_id":"595a63714f1c1b5a0a8b4c65","slug":"tea-stall-where-modi-sold-tea-to-be-developed-as-tourist-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पीएम मोदी की चाय की दुकान बनेगी पर्यटन स्थल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: पीएम मोदी की चाय की दुकान बनेगी पर्यटन स्थल
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडनगर की जिस दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में चाय बेचा करते थे, वह जल्द ही एक पर्यटन स्थल में तब्दील हो जाएगी। केंद्र ने उस जगह का कायाकल्प करने का फैसला किया है। यह दुकान वडनगर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील करना उस बड़ी परियोजना का हिस्सा है जिसके तहत गुजरात के मेहसाणा जिले में मोदी के जन्मस्थान वडनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की अगुवाई में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने रविवार को इस जगह का दौरा किया। इस दौरान महेश शर्मा ने कहा कि चाय की दुकान को आधुनिक रंग देते समय उसके पुराने स्वरूप को भी बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन
शर्मा ने गांधीनगर में रविवार को कहा, प्रधानमंत्री का जन्मस्थान होने के अलावा वडनगर एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां प्रसिद्ध शर्मिष्ठा झील और एक बावड़ी है। एएसआई ने हाल ही में यहां एक बौद्ध मठ के अवशेषों का भी पता लगाया है।
विज्ञापन