फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDB to take action against 9 officials in Sabarimala gold theft controversy

Sabarimala: सबरीमाला सोना चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, टीडीबी नौ अधिकारियों के खिलाफ लेगा एक्शन

Sat, 11 Oct 2025 03:44 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: लव गौर Updated Sat, 11 Oct 2025 03:44 PM IST
सार

Sabarimala Gold Row: सबरीमाला सोना चोरी विवाद में टीडीबी 9 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिसकी जानकारी  त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) अध्यक्ष पी एस प्रशांत ने दी। 

विज्ञापन
TDB to take action against 9 officials in Sabarimala gold theft controversy
सबरीमाला मंदिर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रसिद्ध हिंदू मंदिर सबरीमाला में कथित सोना चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अगले दिन त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। टीडीबी अध्यक्ष पी एस प्रशांत ने शनिवार (10 अक्तूबर) को बताया कि नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


14 अक्तूबर को होगी बोर्ड की बैठक
मीडिया से बात करते हुए टीडीबी अध्यक्ष ने कहा कि उप देवस्वम आयुक्त (हरिपद) बी मुरारी बाबू के खिलाफ कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है। वह सबरीमाला में टीडीबी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी थे। उन्होंने आगे कहा, "सतर्कता शाखा ने नौ अधिकारियों की ओर से चूक की पहचान की है। हम बाबू के खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर चुके हैं। शेष अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई 14 अक्तूबर को होने वाली बोर्ड बैठक में तय की जाएगी।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों पर कार्रवाई की संभावना है, उनमें त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड की सचिव जयश्री, कार्यकारी अधिकारी सुधीश, प्रशासनिक अधिकारी श्रीकुमार और तिरुवभरणम के पूर्व आयुक्त के एस बैजू शामिल हैं। बकौल पीएस प्रशांत, बैजू के बाद आए अधिकारी को सोने के वजन में कमी की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना नहीं दी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार 2019 के बोर्ड के एक आदेश में निर्देश दिया गया था कि द्वारपालक स्वर्ण पल्लवन तिरुवभरणम आयुक्त की देखरेख में सौंप दिया जाए, जिसकी जिम्मेदारी और प्रायोजन उन्नीकृष्णन पोट्टी को सौंपा जाए। उन्होंने कहा, "हालांकि, टीडीबी सचिव जयश्री ने बोर्ड के फैसले की जानकारी कार्यकारी अधिकारी और आयुक्त को दी कि  स्वर्ण पल्लवन पोट्टी को सौंपी जा सकती हैं। इस तरह की प्रक्रियागत खामियां हुईं।"

मौजूदा बोर्ड का इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं: प्रशांत
राजनीतिक आलोचना का जवाब देते हुए प्रशांत ने कहा कि केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन को जिम्मेदाराना बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि मौजूदा बोर्ड का इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। फिर हमारे खिलाफ आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं?"


टीडीबी अध्यक्ष ने कहा कि सबरीमाला तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियां चल रही हैं और इस साल लगभग 60 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "ऐसे आरोप केवल उन लोगों को प्रभावित करते हैं, जो सबरीमाला सत्र के आयोजन के लिए काम कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed