{"_id":"5b4552414f1c1bc4248b5900","slug":"tax-exemption-on-wife-s-gift-maneka-gandhi-wrote-letter-to-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को दिए तोहफे पर मिले टैक्स छूट, मेनका गांधी ने लिखा वित्त मंत्री को पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पत्नी को दिए तोहफे पर मिले टैक्स छूट, मेनका गांधी ने लिखा वित्त मंत्री को पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 06:11 AM IST
सार
है
विज्ञापन
विस्तार
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने वित्त मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर ऐसा आग्रह किया है, जिसे जानकर हर पति चाहेगा कि मेनका का ये आग्रह मान लिया जाए। मेनका गांधी ने आयकर कानून में बदलाव कर पत्नी और पुत्रवधू को दिए गए तोहफों से होने वाली आय को पति की अर्जित आय में नहीं जोड़ने का नियम बनाने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि इस पर लगने वाले टैक्स से छूट भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय आयकर अधिनियम 1964 की धारा 64 के मुताबिक, पत्नी और पुत्रवधू को दिए गए उपहार से होने वाली आय को पति की अर्जित आय में जोड़कर उस पर कर वसूला जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने लगातार एक के बाद एक किए ट्वीट में वित्त मंत्री से इस मामले में आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
मंगलवार को इस मामले में उन्होंने वित्त मंत्री को पत्र भी लिखा, जिसमें कहा है कि यह कानून तब बना था, जब महिलाएं सक्षम नहीं थीं। आज महिलाएं आर्थिक स्तर पर मजबूत हैं, लिहाजा आर्थिक लेन-देन में महिला की सहभागिता और भूमिका बदल गई है। इसलिए अब मंत्रालय को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए, जिससे महिलाओं को टैक्स देने में छूट मिल सके।
विज्ञापन