फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata to make changes in announcement in Air India also to ensure smartly dressed cabin crew better on-time performance enhanced meals

'ऐतिहासिक उड़ान': एयर इंडिया की फ्लाइट्स में आज सुनाई देगा यह विशेष अनाउंसमेंट, टाटा समूह का हिस्सा बनने के बाद होंगे ये बड़े बदलाव

Fri, 28 Jan 2022 12:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 28 Jan 2022 12:20 AM IST
सार

महाराजा की कमान संभालते ही टाटा समूह सबसे पहले एयर इंडिया के लेट लतीफी वाले दाग को धुलेगा। समूह की पहली कोशिश होगी कि फ्लाइट का संचालन समय पर हो। इसके अलावा, कई अन्य बदलावों पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Tata to make changes in announcement in Air India also to ensure smartly dressed cabin crew better on-time performance enhanced meals
टाटा में कल बदलेगा अनाउंसमेंट का तरीका। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र सरकार ने आखिरकार सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया को टाटा संस को सौंप दिया है। टाटा ने भी सात दशक बाद समूह का हिस्सा बनने वाली इस एयरलाइन को लेकर पहले बदलाव का एलान किया है। बताया गया है कि आज यानी 28 जनवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट्स में खास तरह से अनाउंसमेंट किया जाएगा। सभी पायलटों को गुरुवार को ही इससे जुड़ा एक सर्कुलर सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


क्या होगा नया अनाउंसमेंट?
एयर इंडिया का नया अनाउंसमेंट कुछ इस तरह होगा- "प्रिय मेहमानों, मैं आपका कैप्टन (नाम) बोल रहा हूं। इस ऐतिहासिक उड़ान में आपका स्वागत है, जो कि एक खास मौका है। आज एयर इंडिया सात दशक बाद आधिकारिक तौर पर फिर से टाटा ग्रुप का हिस्सा बन गया है। हम एयर इंडिया की प्रत्येक उड़ान में नई प्रतिबद्धता और जुनून के साथ आपकी सेवा करने के लिए तत्पर हैं। भविष्य के एयर इंडिया में आपका स्वागत है! हमें उम्मीद है कि आप यात्रा का आनंद लेंगे। धन्यवाद"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई बदलावों पर विचार, लेट लतीफी का दाग धुलना प्राथमिकता
महाराज की कमान संभालते ही टाटा समूह सबसे पहले एयर इंडिया के लेट लतीफी वाले दाग को धुलेगा। समूह की पहली कोशिश होगी कि फ्लाइट का संचालन समय पर हो। इसके अलावा, कई अन्य बदलावों पर विचार किया जा रहा है। इसमें सीटिंग अरेंजमेंट के साथ केबिन क्रू का ड्रेस कोड बदला जाना शामिल है। टाटा समूह होटल उद्योग में भी है, इसलिए एअर इंडिया के यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता वाला खाना भी मिलेगा। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि अब इसकी सभी उड़ानों में रतन टाटा वॉयस रिकॉर्ड सुनाया जाएगा।


पांच फ्लाइट में मुफ्त खाना
टाटा समूह ने कहा कि शुरुआत में वह पांच फ्लाइट में मुफ्त खाना उपलब्ध कराएगी। इनमें मुंबई-दिल्ली की दो फ्लाइट एआई864 एवं एआई 687, मुंबई से अबूधाबी एआई 945, मुंबई से बेंगलुरु एआई 639 और मुंबई-न्यूयॉर्क रूट पर चलने वाली फ्लाइट शामिल है। इसके बाद सेवा को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

छवि बदलने के लिए सात दिन अहम
टाटा समूह ने केबिन क्रू भेजे ईमेल में कहा कि हम आज रात से सार्वजनिक से निजी क्षेत्र के तहत एअर इंडिया के लिए काम करेंगे। अगला सात दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपनी छवि और नजरिए को बदलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed