{"_id":"590d84e04f1c1bf1704414c8","slug":"tapes-of-lalu-yadav-talking-to-a-mohammad-shahabuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से शहाबुद्दीन ने की थी लालू यादव से बात, ऑडियो लीक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल से शहाबुद्दीन ने की थी लालू यादव से बात, ऑडियो लीक
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Sat, 06 May 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बीच एक ऑडियो टेप ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक निजी चैनल ने इस ऑडियो टेप को जारी किया है। जिसमें लालू और शहाबुद्दीन के बीच बातचीत हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, सीवान में रामनवमी के मौके पर कई जगह हिंसक झड़पें हुई थी। उसी दिन का ऑडियो होने का दावा किया गया है। बता दें कि शहाबुद्दीन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। ये ऑडियो टेप सही है या नहीं, इसका दावा अमर उजाला नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
इस ऑडियो में शहाबुद्दीन का एक समर्थक पहले लालू यादव को फोन मिलाता है। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत होती है। शहाबुद्दीन ने सीवान की घटना का जिक्र करते हुए कहता है कि भैया, जरा सीवान देख लीजिए। लालू पूछते हैं कि क्या हुआ है सीवान में? इस पर शहाबुद्दीन ने कहा कि रामनवमी के मौके पर कही प्रशासन की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण दंगे भड़क सकते हैं। शहाबुद्दीन ने ये भी कहा कि आपका एसपी बेकार है, उसे वहां से हटाइए।
विज्ञापन
इस ऑडियो टेप जारी होने के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार से लालू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक्शन लेने की मांग की है। गौरतलब है कि सुशील मोदी लगातार लालू यादव के परिवार पर हमले बोल रहे हैं। शुक्रवार को ही मोदी ने लालू परिवार पर बिना जमीन के पेट्रोल पंप आवंटित करने का आरोप लगाया है। इससे पहले मोदी लालू के परिवार पर कई गंभीर लगा चुके हैं।