बाहुबली शहाबुद्दीन की खुल गई पोल, जब चलती ट्रेन में टीटीई ने ठोका जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबुद्दीन को बिहार से तिहाड़ पहुंचाने के लिए संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से लाया गया। उसे बिना किसी वीआईपी सुविधा के दिल्ली लाया गया। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस स्लीपर क्लास में राजेंद्र नगर, पटना से शहाबुद्दीन दिल्ली पहुंचा।
शहाबुद्दीन के लिए आरक्षित बर्थ का टिकट भी सुरक्षाकर्मियों ने नहीं लिया था। ट्रेन के कोच नंबर एस-2 के आरक्षण चार्ज में उसका नाम भी नहीं था, लिहाजा चलती ट्रेन में टीटीई ने शहाबुद्दीन पर बिना आरक्षित टिकट सफर करने के लिए 440 रुपये का जुर्माना भी ठोका गया।
सुरक्षाकर्मियों ने उसका आरक्षित टिकट नहीं लिया था
शहाबुद्दीन को गोपनीय तरीके से लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उसका आरक्षित टिकट नहीं लिया था। जबकि पूरे कोच में 50 सीटें सुरक्षाकर्मियों ने बुक कराई थीं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे के नियम के अनुसार बिना आरक्षित टिकट के रेलवे यात्रा करने की इजाजत नहीं देता है, इसीलिए उसे पर जुर्माना ठोका गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने एक टिकट अनारक्षित श्रेणी वाला लिया था, लिहाजा जुर्माना भी ज्यादा नहीं देना पड़ा।
शहाबुद्दीन को लेकर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर रविवार सुबह 7:50 बजे पहुंची। इसके पूर्व प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर पहले से ही सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। भारी सुरक्षा के बीच उसे स्टेशन परिसर से बाहर निकाला गया, फिर उसे तिहाड़ जेल ले जाया गया।