फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tanishq Abraham wanted to become president of united states

'ओबामा' बनना चाहता है ये भारतीय बच्चा, 18 की उम्र में बन जाएगा डॉक्टर!

Wed, 25 May 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
Tanishq Abraham wanted to become president of united states
अमेरिका का राष्ट्रपति बनना चाहता है ये भारतीय बच्चा - फोटो : times of india

अमेरिका के कॉलेज से ग्रेजुएट होने वाले भारतीय बच्चे तनिष्क अब्राहम को राष्ट्रपति ओबामा ने बाधाई दी है। तनिष्क महज 12 साल का है और इतनी कम उम्र में ही इसने ग्रेजुएशन की परीक्षा पास कर ली है। इसके साथ ही तनिष्क अमेरिका के कॉलेज से इतनी कम उम्र में ग्रेजुएशन करने वाला पहला बच्चा बन गया है।

विज्ञापन


तनिष्क की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार उसे कैलिफोर्निया की दो यूनिवर्सिटी कैंपस से ऑफर भी मिल चुके हैं। अभी तक तनिष्क ने यह फैसला नहीं किया है कि वह किस यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी करेगा। तनिष्क कहता है कि जब तक उसे डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की डिग्री मिलेगी, तब तक वह 18 साल का हो जाएगा।
विज्ञापन


तनिष्क कहता है कि वह भी आम बच्चों की तरह है, जो सिर्फ माइक्रोस्कोप के साथ नहीं, बल्कि वीडियो गेम्स के साथ भी खेलता है। अब्राहम पिछले ही साल सैक्रामेन्टो में स्थित अमेरिकन रिवर कॉलेज से 1800 बच्चों के साथ ग्रेजुएट हुआ है। उसने कहा कि वह अमेरिका का राष्ट्रपति बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्राहम ने सबसे पहले अपने पिता बिजोऊ अब्राहम और माता ताजी अब्राहम से 6 साल की उम्र में ही कॉलेज कोर्स में शामिल होने की इजाजत मांगी। अब्राहम के पिता एक सॉफ्टवेयर इंजीयनियर हैं और माता एक वेटेरिनरी डॉक्टर हैं। तनिष्क कहता है कि शुरुआत में तो कोई प्रोफेसर उसे अपनी कक्षा में नहीं रखना चाहता था, क्योंकि तब तनिष्क बहुत छोटा था।


आखिरकार, एक प्रोफेसर उसे अपनी कक्षा में रखने के लिए राजी हो गए और उन्हें कुछ ही दिनों में पता चल गया कि उनके पास एक टॉप स्टूडेंट है। आपको बता दें कि अब्राहम के माता-पिता केरल से अमेरिका में आकर बस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed