{"_id":"608fcb638ebc3ebf8277cc59","slug":"tamilnadu-woman-cuts-off-her-tongue-to-keep-promise-god-as-dmk-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास: डीएमके चुनाव जीती तो महिला ने काट दी अपनी जीभ, लिखकर बताया- संकल्प पूरा हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंधविश्वास: डीएमके चुनाव जीती तो महिला ने काट दी अपनी जीभ, लिखकर बताया- संकल्प पूरा हुआ
Mon, 03 May 2021 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 03 May 2021 03:37 PM IST
सार
एक महिला ने भगवान से डीएमके को चुनाव जीतने पर अपनी जीभ चढ़ाने का संकल्प लिया और जब डीएमके विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर ली तो महिला ने मंदिर में जाकर अपनी जीभ अर्पित कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिर दुनिया में अंधविश्वास की कोई सीमा नहीं है। लोग भगवान से ऐसे-ऐसे वादे कर लेते हैं कि जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। एक महिला ने भगवान के सामने ऐसा संकल्प लिया कि सुनने वाले दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं। मामला तमिलनाडु का है, जहां एक महिला ने भगवान से डीएमके को चुनाव जीतने पर अपनी जीभ चढ़ाने का संकल्प लिया और जब डीएमके विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर ली तो महिला ने मंदिर में जाकर अपनी जीभ अर्पित कर दी। 32 वर्षीय वनिता नाम की महिला ने अपना वादा निभाने के लिए मंदिर में देवता को अपनी जीभ अर्पित कर दिया।
एक दशक बाद डीएमके की सत्ता में वापसी
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की सत्ता में वापसी करने पर एक महिला ने चीभ काटकर मंदिर में चढ़ा दी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल की है। उनके नेतृत्व में द्रमुक गठबंधन ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की है। एक दशक बाद डीएमके की सत्ता में वापसी हुई है। स्टालिन मुख्यमंत्री के तौर पर 7 मई को शपथ लेंगे। हालांकि कोरोना की वजह से शपथग्रहण समारोह सादगी तौर पर मनाया जाएगा। इसमें नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।