{"_id":"5844d80c4f1c1bde21a867aa","slug":"tamilnadu-cm-jayalalithaa-suffers-cardiac-arrest-hours-after-party-said-she-was-well","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयललिता को पड़ा दिल का दौरा, राज्य में तनाव, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता को पड़ा दिल का दौरा, राज्य में तनाव, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
एजेंसी/ चेन्नई
Updated Mon, 05 Dec 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रविवार दिन में उनके स्वस्थ होने और फिर रात में दिल का दौरा पड़ने की सूचना आई। अपोलो अस्पताल के मुताबिक, उनका इलाज चल रहा है और अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों समेत डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई है। उन्हें एक्स्ट्राकोरपोरियल मेंब्रेन हार्ट असिस्ट डिवाइस पर रखा गया है।
लंदन के विशेषज्ञ डॉ. रिचर्ड बेल से सलाह ली गई है। राज्य में तनाव की स्थिति है और अपोलो अस्पताल के बाहर हिंसा की सूचना है। इसे देखते हुए राज्य और केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
अपोलो अस्पताल के सीईओ ओर हेड ऑफ ट्रांसफॉरमेशन डॉ. सुब्बैया विश्वनाथन ने कहा कि हृदय रोग, फेफड़ा रोग विशेषज्ञों और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट की एक टीम उनका इलाज कर रही है। अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने ट्वीट किया कि जयललिता की हालत नाजुक है और अस्पताल की टीम उनकी रिकवरी की पूरी कोशिश में लगी है।

राज्य में रैपिड एक्शन फोर्स की नौ कंपनियां तैनात
अपोलो अस्पताल के बयान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव से बातचीत कर जयललिता की हालत की जानकारी ली।
जयललिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद राज्य में तनाव के हालात हैं। हालांकि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस बलों को अपनी तैनाती वाली जगह पर सुबह सात बजे ही तैनात रहने को कह दिया गया है।
सीनियर सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रैपिड एक्शन फोर्स की नौ कंपनियां तैयार रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें राज्य में एयरलिफ्टिंग के जरिये कहीं भी तैनात किया जा सकता है। एक आरएएफ टुकड़ी में 100 सुरक्षाकर्मी होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयललिता की सेहत बिगड़ने के बाद अपोलो अस्पताल के मुख्य द्वार पर लोगों का जमघट लग गया और मारपीट की बात भी सामने आ रही है।
रविवार को दिन में अन्नाद्रमुक की तरफ से कहा गया था कि जयललिता अब पूरी तरह से स्वस्थ हो रही हैं और शीघ्र ही अस्पताल से घर आ जाएंगी। राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के प्रवक्ता सी पोन्नयन ने रविवार को संवाददाताओं को बताया था कि एम्स की विशेषज्ञ टीम ने उनके पूरी तरह स्वस्थ हो जाने की स्वीकृति दे दी है। वह खुद से खाने भी लगी हैं और सरकार तथा पार्टी संबंधित गतिविधियों के लिए सलाह भी दे रही हैं। मालूम हो कि जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अस्पताल के बाहर अम्मा समर्थकों का हुजूम
जयललिता को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में अन्नाद्रमुक समर्थक अपोलो अस्पताल में जमा हो गए। लिहाजा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
जयललिता बुखार और डीहाइड्रेशन की वजह से 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार को कहा गया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अब खुद खाना खा रही हैं। लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में महिलाओं समेत अन्नाद्रमुक के हजारों समर्थक अस्पताल में जमा होने लगे। पुलिस इन लोगों को काबू करने में लगी रही। अस्पताल के रास्ते में लोगों की जमा भीड़ को काबू करने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
पुलिस को अस्पताल के रास्ते में जगह-जगह बैरिकेड लगाने पड़े। जयललिता के कई महिला समर्थकों को प्रार्थना करते देखा गया। अपने समर्थकों के बीच अम्मा के नाम से मशहूर 68 वर्षीय जयललिता के समर्थकों में भारी चिंता की लहर देखी जा रही है। एक अन्नाद्रमुक समर्थक ने कहा- इस वक्त हम काफी तनाव में हैं। जैसे ही हमें उनके हार्ट अटैक की सूचना मिली हम तुरंत यहां चले आए। कुछ महिलाएं जयललिता की तस्वीरें लिए हुए थीं और अम्मा अमर रहें, अम्मा अमर रहें के नारे लगा रही थीं।