{"_id":"6a7208263984db844b00b9fa","slug":"tamil-nadu-udhayanidhi-stalin-released-hours-after-arrest-in-trisha-remark-case-what-happened-all-day-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'मुझे डराया नहीं जा सकता', रिहाई के बाद बोले- उदयनिधि स्टालिन; तृषा पर टिप्पणी मामले पर क्या बोले?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'मुझे डराया नहीं जा सकता', रिहाई के बाद बोले- उदयनिधि स्टालिन; तृषा पर टिप्पणी मामले पर क्या बोले?
Tue, 04 Aug 2026 09:11 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:11 PM IST
सार
Udhayanidhi Stalin Released: तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, करीब नौ घंटे बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी क्यों हुई? पुलिस ने उनसे क्या पूछताछ की? तृषा पर कथित टिप्पणी और कावेरी आंदोलन से जुड़े इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बाद क्या-क्या हुआ?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी और कुछ घंटों बाद रिहाई को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उदयनिधि ने दावा किया कि उन्होंने वह बयान कभी दिया ही नहीं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार सुबह चेन्नई स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया और तंजावुर के पास सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां करीब एक घंटे तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। मद्रास हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के अनुसार पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी के करीब नौ घंटे बाद जब वह पुलिस स्टेशन से बाहर निकले तो डीएमके कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या TMC के बागियों में पड़ी दरार?: मंगल मिलन बैठक से रहे नदारद, NCPI के तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई दूरी

क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि कावेरी मुद्दे पर किसानों के समर्थन में डीएमके के प्रदर्शन और उनके भाषण को किसानों का व्यापक समर्थन मिला। उनका आरोप है कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सरकार इस मुद्दे पर होने वाली बहस से ध्यान हटाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि उनके भाषण का संपादित वीडियो जारी कर यह झूठा दावा किया गया कि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके अनुसार इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, "मैंने पुलिस का पूरा सहयोग किया, लेकिन जिन शब्दों को मैंने कभी कहा ही नहीं, उनके लिए मुझे गिरफ्तार किया गया।"
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या TMC के बागियों में पड़ी दरार?: मंगल मिलन बैठक से रहे नदारद, NCPI के तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई दूरी