फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Three-day-old newborn kidnapped from Trichy government hospital, opposition raises questions

Tamil Nadu: त्रिची सरकारी अस्पताल में नहीं सुरक्षित हैं नवजात, तीन दिन के बच्चे का अपहरण; विपक्ष ने उठाए सवाल

Sat, 14 Feb 2026 09:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Feb 2026 09:26 PM IST
सार

तमिलनाडु के त्रिची में एक नवजात बच्चे के किडनैपिंग की वारदात से सुरक्षा-व्यवस्था पर कड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। ये घटना सरकारी अस्पताल में घटी है, वहीं मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी तक बच्चे की बरामदगी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Three-day-old newborn kidnapped from Trichy government hospital, opposition raises questions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

तमिलनाडु के त्रिची जिले में मौजूद सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल (एमजीएमजीएच) से तीन दिन के नवजात शिशु के अपहरण की वारदात सामने आई है। इस घटना से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर बच्चे को वैक्सीन लगवाने के बहाने मां के पास से जाने का आरोप है। इसके बावजूद भी बच्चे की बरामदगी नहीं हो सकी है जिसके वजह से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का पहला हिस्सा, किसकी रणनीति रही सफल, कौन गया चूक?
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थुरैयूर शहर की रहने वाली महिला सुकन्या ने 11 फरवरी को सरकारी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला ने वैक्सीन लगवाने या चेकअप के बहाने बच्चे को लिया और उसे ले गई। काफी देर की खोजबीन के बाद जब महिला वापस नहीं आई तो परिजनों ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर एक शख्स की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए है। वहीं विपक्षी नेता गोविंदराज ने इस पर दुख और हैरानी जताते हुए कहा, 'यह सुनकर बहुत दुख और हैरानी हुई कि त्रिची के सरकारी जनरल हॉस्पिटल से वैक्सीन लगवाने के बहाने तीन दिन के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। डीएमके सरकार में जो 'लोगों की सरकार' होने का दावा करती है, यह मंजूर नहीं है कि एक सरकारी हॉस्पिटल में मां की गोद से बच्चा छीन लिया जाए।'

यह भी पढ़ें - Maharashtra: शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान की तुलना पर सियासी बवाल, हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर भड़के सीएम फडणवीस

उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चे को जल्द बचाने के लिए सभी संसाधन लगाए जाएं, माता-पिता को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके साथ ही, तमिलनाडु के सभी सरकारी अस्पतालों, खासकर जच्चा-बच्चा वार्ड में तुरंत कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। फिलहाल, त्रिची पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed