फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu sivaganga bjp member Satheesh Kumar murder case

Tamil Nadu: शिवगंगा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस ने कहा- निजी विवाद के कारण हुई घटना; जांच जारी

Fri, 29 Aug 2025 03:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा (तमिलनाडु) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 29 Aug 2025 03:11 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के शिवगंगा में भाजपा नेता सतीश कुमार की कथित तौर पर कहासुनी के बाद बेहोश गिरने से मौत हो गई। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu sivaganga bjp member Satheesh Kumar murder case
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

तमिलनाडु के शिवगंगा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला शाखा के सदस्य सतीश कुमार की हत्या कर दी गई। शिवगंगा पुलिस ने बताया कि सतीश कुमार और उनके परिचित मणिभारती के बीच कल एक मामूली कहासुनी और हल्की झड़प हुई थी। इस झगड़े के बाद सतीश कुमार बेहोश होकर गिर पड़े और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सतीश कुमार के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि इस घटना में किसी भी प्रकार के हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस घटना का किसी राजनीतिक पार्टी, धर्म या जाति से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत विवाद के चलते हुई एक घटना थी, जिसका कोई पुराना झगड़ा या दुश्मनी से लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मराठा आरक्षण पर निष्क्रियता को लेकर BJP ने विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, कहा- जनता मांग रही जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस घटना में किसी भी आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति की संलिप्तता नहीं है। सतीश कुमार की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।  


इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि सतीश को एक गिरोह ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। घटना के समय सतीश कुमार और हमलावर सभी शराब के नशे में थे। पुलिस इस मामले में पांच से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। शिवगंगा पुलिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज गिरफ्तारी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: भूख हड़ताल पर मनोज जरांगे: मंत्री बोले- सरकार बातचीत को तैयार; एमएलसी परिणय ने मांगों को असंवैधानिक करार दिया

यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब दो महीने पहले ही तमिलनाडु में एक और भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या की गई थी। चार जुलाई को 39 वर्षीय बालकृष्णन की दिंडीगुल जिले के सनारपट्टी के पास हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्तों से बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने सरेआम उन पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed