{"_id":"677c5c7bee80231079065d83","slug":"tamil-nadu-signs-of-similarity-with-indus-valley-civilization-3200-years-old-paddy-straw-found-in-urns-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: सिंधु घाटी सभ्यता से समानता के संकेत; 120 दबे कलशों में से एक में मिला धान का भूसा 3200 साल पुराना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: सिंधु घाटी सभ्यता से समानता के संकेत; 120 दबे कलशों में से एक में मिला धान का भूसा 3200 साल पुराना
Tue, 07 Jan 2025 04:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:13 AM IST
सार
प्रोफेसर राजन और पुरातत्व विभाग के संयुक्त निदेशक शिवानंदन ने 140 पुरातात्विक स्थलों से मिले 15,000 से अधिक भित्तिचित्र वाले बर्तनों का गहन अध्ययन किया। इनको डिजिटाइज कर सिंधु घाटी सभ्यता के संकेतों से इनकी तुलना की गई।
विज्ञापन
सिंधु घाटी सभ्यता
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
तमिलनाडु राज्य पुरातत्व विभाग के एक हालिया अध्ययन में दावा किया गया है कि तमिलनाडु में प्राचीन पुरातात्विक स्थलों पर खुदाई के दौरान मिले लगभग 90 फीसदी भित्तिचित्रों के निशान सिंधु घाटी सभ्यता के चिह्नों से मिलते जुलते हैं। तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के संयुक्त निदेशक आर शिवनाथन और प्रोफेसर के राजन के अध्ययनों का यह निष्कर्ष सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की शताब्दी के अवसर पर जारी किया गया।
विज्ञापन
प्रोफेसर राजन और पुरातत्व विभाग के संयुक्त निदेशक शिवानंदन ने 140 पुरातात्विक स्थलों से मिले 15,000 से अधिक भित्तिचित्र वाले बर्तनों का गहन अध्ययन किया। इनको डिजिटाइज कर सिंधु घाटी सभ्यता के संकेतों से इनकी तुलना की गई। तुलनात्मक अध्ययन से पता चला कि सिंधु घाटी सभ्यता और लौह युग की बस्तियों के बीच कई समानताएं पाई गईं।
विज्ञापन
इससे यह संभावना जताई गई कि सिंधु घाटी सभ्यता और तमिलनाडु की लौह युगीन बस्तियों के बीच संपर्क हो सकता है। हालांकि, इस संबंध को पुख्ता करने के लिए और सबूतों की जरूरत है, और इस पर आगे शोध किया जा रहा है। पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान भित्तिचित्रों के अलावा, कार्नेलियन मोती, अकीक, काले-लाल बर्तन और अन्य वस्तुएं मिलीं। पुरातत्व स्थल पर 120 दबे कलशों में से एक में मिला धान का भूसा कार्बन डेटिंग के बाद 3,200 साल पुराना साबित हुआ।
विज्ञापन