फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu MK Stalin says Mamata Banerjee suggested meeting of all opposition CM on functioning of Governors

MK Stalin: राज्यपालों के कामकाज पर विपक्षी मुख्यमंत्रियों की बैठक का सुझाव, सीएम ममता ने किया समर्थन

Thu, 20 Apr 2023 12:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 12:23 AM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि बनर्जी ने सुझाव दिया था कि सभी विपक्षी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक कर कार्रवाई की रणनीति तय करनी चाहिए।  

विज्ञापन
Tamil Nadu MK Stalin says Mamata Banerjee suggested meeting of all opposition CM on functioning of Governors
एमके स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने समकक्ष तमिलनाडु एमके स्टालिन को फोन किया और गैर-भाजपा राज्यों में राज्यपालों के 'अलोकतांत्रिक कामकाज' के खिलाफ सत्तारूढ़ डीएमके की पहल के लिए उसके साथ एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि बनर्जी ने सुझाव दिया था कि सभी विपक्षी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक कर कार्रवाई की रणनीति तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गैर बीजेपी शासित राज्यों में राज्यपालों के अलोकतांत्रिक कामकाज के खिलाफ हमारी पहल के प्रति अपनी एकजुटता और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए मुझसे फोन पर बात की और सुझाव दिया कि सभी विपक्षी सीएम बैठक करके आगे की कार्रवाई तय करें। 
विज्ञापन


तमिलनाडु विधानसभा ने हाल ही में राज्यपालों द्वारा राज्य के विधेयकों को अपनी मंजूरी देने के लिए एक समय सीमा तय करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था और स्टालिन ने गैर-बीजेपी व्यवस्थाओं के मुख्यमंत्रियों को अपने संबंधित राज्यों में ऐसा करने के लिए लिखा था। अपने पत्र में स्टालिन ने दावा किया कि भारतीय लोकतंत्र आज चौराहे पर खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने स्टालिन से इस मुद्दे पर चर्चा की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार अगले विधानसभा सत्र में ऐसा करेगी, वहीं विजयन ने कहा कि उनकी सरकार स्टालिन के प्रस्ताव पर अत्यंत गंभीरता से विचार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed