फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Madurai Wedding in the skies ends in Covid notice probe on Spice Jet crew off-rostered

मुसीबत: 'आसमां में शादी' पर कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का नोटिस, स्पाइस जेट के क्रू पर भी गिरी गाज, जांच शुरू

Tue, 25 May 2021 07:47 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई Published by: कुमार संभव Updated Tue, 25 May 2021 07:47 PM IST
सार

कंपनी के बोइंग 737 विमान को मदुरई के एक ट्रैवल एजेंट द्वारा 23 मई को बुक किया गया था। कंपनी को बताया गया था कि यह फ्लाइट शादी के बाद कुछ लोगों को जॉय राइड के लिए बुक की गई है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Madurai Wedding in the skies ends in Covid notice probe on Spice Jet crew off-rostered
मदुरई के इस कपल ने आसमान में रचाई शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मदुरई में लॉकडाउन को धता बताकर 161 रिश्तेदारों के साथ आसमान में शादी रचाने वाले राकेश-दक्षिणा की मुसीबतें अब बढ़ने लगी हैं। इस अनोखी शादी का वीडियो वायरल होने के बाद डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्पाइस जेट ने उस विमान को उड़ाने वाले सभी क्रू मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'एयरलाइन को निर्देश दिया गया है कि उन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं, जिन्होंने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया। विमानन सुरक्षा नियामक घटना की जांच कर रहे हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  स्पाइस जेट की इस फ्लाइट को मदुरई के एक कारोबारी ने किराए पर लिया था। इस फ्लाइट ने मदुरई से उड़ान भरी थी और दो घंटे बाद शहर में लैंड हुई थी। इस विमान में दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदार व दोस्त सवार थे।
विज्ञापन


बता दें कि फ्लाइट में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन समेत सभी यात्री बिना मास्क और फेस शील्ड के नजर आए थे। साथ ही, विमान में कोई भी सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, जब राकेश और दक्षिणा शादी की रस्में पूरी कर रहे थे, तब यह विमान मदुरई के मीनाक्षी अम्मन मंदिर के ऊपर मंडराता रहा। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते तमिलनाडु में लॉकडाउन लागू है। इसके चलते यहां शादी-समारोह में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, मार्च 2021 के दौरान डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस, एयरपोर्ट्स और सीआईएसएफ को आदेश दिया था कि वे कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त निर्देश लिए जाएं। इसका मतलब यह था कि जो भी यात्री सही तरीके से मास्क नहीं पहनेंगे या सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे, उन्हें अगले तीन महीने तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

इस मामले में स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के बोइंग 737 विमान को मदुरई के एक ट्रैवल एजेंट द्वारा 23 मई को बुक किया गया था। कंपनी को बताया गया था कि यह फ्लाइट शादी के बाद कुछ लोगों को जॉय राइड के लिए बुक की गई है। वहीं, क्लाइंट को कोविड नियमों के बारे में भी स्पष्ट तौर पर बताया गया था। साथ ही, किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर फ्लाइट की इजाजत रद्द करने की भी जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed