{"_id":"671f5520b440a6d87603f326","slug":"tamil-nadu-dmk-aiadmk-slam-actor-vijay-party-tvk-said-thier-principal-is-copied-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'अभिनेता विजय की पार्टी के सिद्धांत नकली', टीवीके पर भड़की डीएमके, बोली- ऐसे कई देखे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'अभिनेता विजय की पार्टी के सिद्धांत नकली', टीवीके पर भड़की डीएमके, बोली- ऐसे कई देखे हैं
Mon, 28 Oct 2024 02:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:49 PM IST
सार
पार्टी के पहले सम्मेलन में अभिनेता विजय ने डीएमके और करुणानिधि परिवार पर तीखा हमला बोला। इस पर डीएमके ने कहा कि डीएमके ने अपने लंबे राजनीतिक समय में ऐसे कई प्रतिद्वंदी देखे हैं और आगे भी पार्टी मजबूत बनी रहेगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु सीएम स्टालिन और विजय
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार दलपति विजय की नई नवेली राजनीतिक पार्टी टीवीके (तमिल वेत्री कषगम) का पहला सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं। जब डीएमके और एआईएडीएमके से टीवीके के राजनीति में धमाकेदार एंट्री को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने टीवीके के सिद्धांतों को नकल किया हुआ बता दिया।
डीएमके और एआईएडीएमके ने साधा निशाना
पार्टी के पहले सम्मेलन में अभिनेता विजय ने डीएमके और करुणानिधि परिवार पर तीखा हमला बोला। इस पर डीएमके ने कहा कि डीएमके ने अपने लंबे राजनीतिक समय में ऐसे कई प्रतिद्वंदी देखे हैं और आगे भी पार्टी मजबूत बनी रहेगी। एआईएडीएमके ने भी टीवीके को नई बोतल में पुरानी शराब बता दिया और कहा कि उनकी विचारधारा कई राजनीतिक पार्टियों की विचारधारा का घालमेल है।
'हमने कई पार्टियां देखी हैं'
टीवीके के वैचारिक बिंदुओं और राज्यपाल के कार्यालय के विरोध के बारे में पूछे जाने पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा, 'ये सभी हमारी नीतियां हैं, वह नकल कर रहे हैं। वह जो कुछ भी कह रहे हैं, हम पहले से ही उनके लिए काम कर रहे हैं।' विजय की पार्टी के पहले सम्मेलन के बारे में उन्होंने कहा, 'यह पहला सम्मेलन है और देखते हैं, हमने कई पार्टियां देखी हैं।' एलंगोवन ने कहा कि डीएमके नेता लोगों के मुद्दों के लिए लड़ते हुए जेल गए, हालांकि पार्टी कई चुनाव हार गई, लेकिन यह मजबूत बनी रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'डीएमके का निर्माण लोगों के मुद्दों के लिए लड़ते हुए हुआ था, जबकि विजय की पार्टी राजनीति में प्रवेश करने के तुरंत बाद 2026 में सत्ता में आने की आकांक्षा रखती है। टीवीके नेता डीएमके नेताओं की तरह जेल जाकर लोगों के लिए नहीं लड़ेंगे। डीएमके और अन्य पार्टियों के बीच यही अंतर है। हम मजबूत हैं, हम लोगों के लिए काम करते हैं, हम लोगों के लिए हैं।'
एआईएडीएमके और भाजपा ने कही ये बात
एआईएडीएमके प्रवक्ता कोवई सत्यन ने विजय को राजनीति में प्रवेश करने पर बधाई दी और कहा कि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने कहा कि टीवीके की विचारधारा 'सभी दलों की विचारधारा को मिलाकर तैयार की गई है और यह नई बोतल में पुरानी शराब के मिश्रण जैसा है। भाजपा नेता एच राजा ने कहा कि वैचारिक रूप से भाजपा राष्ट्रवादी है और इसका वोटबैंक प्रभावित नहीं होगा, उन्होंने कहा कि विजय की पार्टी केवल द्रविड़ दलों के वोटों को विभाजित कर सकती है।