{"_id":"676d64fbdfb9d7010e04bdf1","slug":"tamil-nadu-bjp-vs-stalin-govt-annamalai-says-will-not-wear-shoes-until-dmk-govt-ousted-hindi-news-update-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: स्टालिन के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, अन्नामलाई बोले- DMK सरकार उखाड़ फेंकने तक जूते नहीं पहनेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: स्टालिन के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, अन्नामलाई बोले- DMK सरकार उखाड़ फेंकने तक जूते नहीं पहनेंगे
Thu, 26 Dec 2024 07:45 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:45 PM IST
सार
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी- डीएमके के खिलाफ भाजपा ने आक्रामक तेवर अपनाए हैं। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख अन्नामलाई ने कहा है कि वे 48 दिनों तक उपवास करेंगे। इसके अलावा उन्होंने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक जूते न पहनने का एलान भी किया।
विज्ञापन
के. अन्नामलाई
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु में विपक्षी राजनीतिक दल की भूमिका में भाजपा ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। डीएमके के खिलाफ हुंकार भरते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा, शुक्रवार को वे अपने घर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को 6 बार कोड़े मारूंगा... 48 दिनों तक उपवास करूंगा और छह भुजाओं वाले मुरुगन से प्रार्थना करूंगा।' उन्होंने कहा कि शुक्रवार से वे जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे। उन्होंने कहा, जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे।
जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती वे जूते नहीं पहनेंगे
अन्नामलाई ने उग्र तेवर दिखाते हुए कहा, शुक्रवार को भाजपा के हर सदस्य के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती वे चप्पल नहीं पहनेंगे। इस सरकार का अंत होना ही चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान इस एलान के बाद तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अपने जूते भी उतार डाले।
यूनिवर्सिटी की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में सरकार से नाराज
उन्होंने दोहराया, 'कल से लेकर जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं जूते नहीं पहनूंगा...' अन्नामलाई ने कहा कि वे अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में इंसाफ दिलाने के लिए सरकार के तरीके से असंतुष्ट हैं और सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

#WATCH | During a press conference, Tamil Nadu BJP President K Annamalai removed his shoe and said, "From tomorrow onwards until the DMK is removed from power, I will not wear any footwear..."
विज्ञापन विज्ञापन
Tomorrow, K Annamalai will protest against how the government handled the Anna… https://t.co/Jir02WFrOx pic.twitter.com/aayn33R6LG— ANI (@ANI) December 26, 2024