Tamil Nadu: पार्टी सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर भड़की भाजपा, अन्नामलाई बोले- निरंकुश हो रहे स्टालिन
अन्नामलाई ने कहा कि 'एमके स्टालिन राज्य को अराजक जंगल में बदल रहे हैं लेकिन ये गिरफ्तारी हमें विचलित नहीं करेगी और हम कड़वा सच बोलते रहेंगे।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को मदुरै की साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात हुई, जिसके बाद भाजपा सीएम स्टालिन पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट कर एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की और आरोप लगाया कि सीएम एमके स्टालिन निरंकुश शासन की तरफ बढ़ रहे हैं।
के अन्नामलाई ने सीएम पर साधा निशाना
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तार निंदनीय है। उनकी सिर्फ ये गलती थी कि उन्होंने डीएमके के सहयोगी कम्युनिस्टों के दोहरे मानदंडों का खुलासा किया था। राज्य के तंत्र का इस्तेमाल कर बोलने की आजादी पर रोक लगाना थोड़ी से आलोचना होने पर चिड़चिड़ा हो जाना, लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता को शोभा नहीं देता। बेशक, यह निरंकुश नेता की निशानी है। एमके स्टालिन राज्य को अराजक जंगल में बदल रहे हैं लेकिन ये गिरफ्तारी हमें विचलित नहीं करेगी और हम कड़वा सच बोलते रहेंगे।'
The arrest of @BJP4TamilNadu State Secretary Thiru @SuryahSG avl is highly condemnable. His only mistake was to expose the nasty double standards of the communists, allies of DMK.
विज्ञापन विज्ञापन
Using state machinery to curtail free speech & getting jittery for the slightest criticism is… — K.Annamalai (@annamalai_k) June 17, 2023
इस मामले में हुई भाजपा नेता की गिरफ्तारी
दरअसल भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या ने बीते दिनों मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन के खिलाफ एक ट्वीट किया था। दरअसल बीते दिनों एक सफाई कर्मी की नाले की सफाई करते समय मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए भाजपा नेता ने सांसद पर इस दिशा में पर्याप्त कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता सांसद को कड़े शब्दों में एक चिट्ठी भी लिखी। इसके बाद ही एसजी सूर्या को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: तमिलनाडु में जांच के लिए सीबीआई को लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति; सीएम स्टालिन का बड़ा फैसला
बता दें कि डीएमके सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा डीएमके पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई सीएम स्टालिन पर लगातार हमले कर रहे हैं।