{"_id":"68d29fa2f1fe785f3f085971","slug":"tamil-nadu-bjp-s-annamalai-says-i-am-hopeful-that-dhinakaran-will-return-to-nda-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: अन्नामलाई ने दिनाकरन के NDA में लौटने की जताई उम्मीद, कहा- वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: अन्नामलाई ने दिनाकरन के NDA में लौटने की जताई उम्मीद, कहा- वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें
Tue, 23 Sep 2025 06:54 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन और के अन्नामलाई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के नेता टीटीवी दिनाकरन जल्द ही एनडीए में वापसी करेंगे। 21 सितंबर को दिनाकरन से उनके आवास पर मुलाकात को लेकर सफाई देते हुए अन्नामलाई ने कहा कि उनका मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने वाली सभी ताकतों को एकजुट करना है, ताकि 2026 के विधानसभा चुनाव में डीएमके सरकार को सत्ता से हटाया जा सके।
अन्नामलाई ने कहा, मेरी दिनाकरन से मुलाकात पूरी तरह पारदर्शी रही। मैंने पहले ही कहा था कि फोन पर हुई बातचीत के बाद मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा। मैंने उनसे आग्रह किया है कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और एनडीए में फिर से शामिल हों।
दिनाकरन हाल ही में एनडीए से अलग हो गए थे, क्योंकि उन्होंने एआईएडीएमके महासचिव ई. पलानीस्वामी को गठबंधन का नेतृत्व सौंपे जाने का विरोध किया था। दिनाकरन ने कहा था कि अगर 2026 के चुनाव में किसी और को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो वे एनडीए में वापसी पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
अन्नामलाई ने आगे कहा, हमने मौजूदा राजनीतिक हालात और डीएमके को हराने की रणनीति पर चर्चा की। हमारे रिश्ते दोस्ताना हैं और मुझे भरोसा है कि वे वापस आएंगे। उन्होंने बताया कि दिनाकरन ने फैसला लेने पर सहमति जताई है। अन्नामलाई ने कहा, राजनीति में स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होते। समय के साथ गठबंधन और नेता बदलते रहते हैं।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सहयोगियों के बीच एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों को कम नहीं आंका जाना चाहिए।