फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu assembly elections

तमिलनाडु: वोटरों को नेता दे रहे फ्री पेट्रोल, करा रहे मोबाइल रिचार्ज

Mon, 09 May 2016 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
tamil nadu assembly elections
- फोटो : Getty Images

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में नेताओं ने मतदाताओं को घूस देने के लिए कुछ नए तरीके इजाद किए हैं। इसमें मोबाइल रिचार्ज कराना और गाड़ी में तेल भराने के लिए टोकन का इंतजाम करना शामिल है। इतना ही नहीं मतदाताओं को 1000 रुपए से 3,500 रुपए तक की खरीददारी के साथ-साथ हर रोज 1 लीटर दूध भी मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश लखोनी ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने तेल भराने के करीब 700 टोकन को सीज किए हैं। इस मामले में दो पेट्रोल पम्प भी सील कर दिए गए हैं। एक अन्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि लोगों के पास से  फोन रिचार्ज करने का टोकन, शॉपिंग वाउचर जिसकी कीमत करीब 1000 से 3500 रुपए तक होती है और 1 लीटर फ्री दूध के टोकन भी मिले हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी कहा कि पेट्रोल खरीदने वाले टोकन मिलना एक नयापन है और इसका मुख्य इरादा मध्य वर्गीय और गरीब मतदाताओं को अपनी ओर रिझाना है। यह एक नया तरीका है जिससे मतदाताओं को आसानी से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोकन के बारे में बताते हुए एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 'टोकन एक पेपर का टुकड़ा होता है जिस पर फ्री फ्यूल के लिए एक निश्चित राशि लिखी होती है। पार्टियों ने विभिन्न पेट्रोल पम्पों से जील कर ली है और वो लोग फ्यूल भराने वालों को बतादेते हैं कि उन्हें किस पेट्रोल पंप से पेट्रोल .या डीजल भराना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed